PhonePe UPI payment abroad Service: लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म में से एक फोनपे (PhonePe) ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि वो अपने प्लेटफॉर्म पर एक नई सर्विस को शुरू कर रही है, जिसके तहत यूजर्स के लिए भारत के अलावा भी यूपीआई पेमेंट करना आसान हो सकता है।
दरअसल, फोनपे ने घोषणा की है कि वो यूपीआई से इंटरनेशनल पेमेंट (UPI International Paymet) करने की सुविधा दे रहा है। ऐसे में अगर यूजर भारत के अलावा दूसरे देश यात्रा करने जाता है और खरीदारी के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना चाहता है तो उसके लिए यूपीआई पेमेंट करना आसान हो जाएगा।
फिलहाल, फोनपे की इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट की सुविधा शुरुआत में कुछ ही देशों शुरू की है। बता दें कि इस नई सुविधा का लाभ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, नेपाल और भूटान में किसी भी इंटरनेशल व्यापारियों को पेमेंट कर किया जा सकता है, जिनके पास स्थानीय QR Code है।
और पढ़िए –Laptop Tips: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना समय से पहले लैपटॉप हो जाएगा खराब
एनआईपीएल के सहयोग से शुरू सुविधा
फोनपे की नई सर्विस एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) के सहयोग से शुरू की गई है। कंपनी की मानें तो यूपीआई पेमेंट को बहुत जल्द अन्य देशों में भी लाया जाएगा। यूपीआई इंटरनेशनल को लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NCPI) ने पहले उपरोक्त देशों में इस सर्विस का ऐलान किया था।
कैसे कर सकेंगे यूपीआई इंटरनेशनल का इस्तेमाल
फोनपे यूजर्स अपने यूजर्स यूपीआई इंटरनेशनल को एक्टिवेट करने सुविधा देता है। इसके लिए यूजर को विदेश यात्रा से पहले पेमेंट मोड का एक्टिवेट करने के साथ बैंक अकाउंट को लिंक करना होगा। कंपनी की ओर से इस प्रक्रिया को सुरक्षित बताया गया है। इस सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए फोनपे यूजर को अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा।
और पढ़िए –Realme GT Neo 5 ने 150W और 240W चार्जिंग वर्जन के साथ किया डेब्यू, जानिए फीचर्स और कीमत
आपको जानकारी के लिए बता दें कि फोनपे की नई सुविधा को एप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। ये सर्विस एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस को सपोर्ट करेगी। फिलहाल, नई सर्विस शुरू हो रही है और इसे उपलब्ध होने में वक्त लग सकता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines