UPI पेमेंट के लिए अब स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी नहीं रह जाएगा. फीचर फोन इस्तेमाल करने वालें अब अपने फोन से UPI पेमेंट कर सकेंगे. डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने PhonePe UPI 123PAY सर्विस शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फीचर फोन से पैसे भेजे और लिए जा सकेंगे. खास बात यह है कि सीमित 2G नेटवर्क वाले इलाकों में भी यह सर्विस सकाम करेगी।
20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स को फायदा
देश में अभी भी काई लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं. PhonePe के मुताबिक, भारत में 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स हैं. कंपनी का कहना है कि नई सेवा के जरिए डिजिटल पेमेंट को सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी इससे जोड़ा जाएगा.
फीचर फोन से कैसे होगा UPI पेमेंट
PhonePe UPI 123PAY के जरिए फीचर फोन से व्यक्ति पैसे भेजने के साथ दुकानदार को भुगतान किया जा सकेगा. यानी यूजर्स Person-to-Person और Person-to-Merchant दोनों तरह के पमेंट कर पाएंगे. कैमरा वाले फीचर फोन में क्यूआर कोड स्कैन करके पे करने का भी ऑप्शन मिलेगा.
PhonePe UPI 123Pay रजिस्टर करने का तरीका
- फीचर फोन में पहले से मौजूद PhonePe ऐप खोलें.
- Terms & Conditions पढ़कर स्वीकार करें. इसके बाद डिवाइस का रजिस्ट्रेशन अपने आप पूरा हो जाएगा.
- अब दिए गए विकल्पों में से अपना बैंक चुनें.
- अपने डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और कार्ड की Expiry Date दर्ज करें.
- इसके बाद अपना UPI PIN सेट करें.
- UPI ID एक्टिव होने के बाद आप PhonePe UPI 123Pay से तुरंत पेमेंट करना शुरू कर सकते हैं.
बैंक खाते की जानकारी भी देख सकेंगे
इस सर्विस का यूज सर्फ पैसे भेजने तक सीमित नहीं रहेगा. फीचर फोन यूजर्स अपने बैंक खाते की डिटेल्स देख भी सकेंगे. इसके अलावा खाते में कितना बैलेंस है, इसकी जानकारी लेने के साथ पुराने लेनदेन का रिकॉर्ड भी देखा जा सकेगा.
सीमित 2G नेटवर्क में भी काम करने का दावा
PhonePe के मुताबिक, UPI 123PAY उसकी अपनी तकनीक पर आधारित है. इसमें SMS आधारित सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से सीमित 2G कनेक्टिविटी वाले इलाकों में भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा.
PhonePe ने इस सेवा को फीचर फोन में उपलब्ध कराने के लिए कई मोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी की है. इनमें Nokia, HMD, Lava International और itel Mobile जैसे नाम शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि इस पहल के जरिए फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजिटल भुगतान को आसान बनाया जाएगा.
12 भारतीय भाषाओं में AI हेल्पलाइन
नई सेवा का पहली बार इस्तेमाल करने वाले लोगों की मदद के लिए PhonePe ने आवाज आधारित AI हेल्पलाइन भी शुरू की है. इसमें अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में जरूरी जानकारी दी जाएगी. इससे फीचर फोन यूजर्स को सेवा समझने और उसका इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.
PhonePe के 71.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
कंपनी के मुताबिक, जुलाई 2026 तक PhonePe के पंजीकृत यूजर्स की संख्या 71.5 करोड़ से ज्यादा थी। वहीं, इसके व्यापारी नेटवर्क में 5 करोड़ से ज्यादा पार्टनर शामिल थे. अब फीचर फोन के जरिए UPI की सुविधा मिलने से कंपनी अपने डिजिटल पेमेंट नेटवर्क को और बड़ा करने की कोशिश कर रही है.
ये भी पढे़ं- PhonePe, Google Pay और Paytm की UPI हिस्ट्री एक जगह ऐसे देखें, हर पेमेंट का मिल जाएगा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
14 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- PhonePe
First published on:
Know More: Editorial Guidelines