PhonePe से अब चाहे घर का खर्चा हो, दोस्तों के ट्रिप का खर्चा हो या ऑफिस की पार्टी का, यह सारा पेमेंट एक ही UPI Circle नाम के नए फीचर से हो जाएगा। भारत के सबसे पॉपुलर डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI ने यूजर्स को एक खास सुविधा प्रदान की है। अगर आप घर बैठे सिम खरीदना चाहते हैं तो आपको 10 मिनट में Airtel का SIM भी मिल जाएगा। आइए जानते हैं UPI Circle क्या है और कैसे काम करता है?
1. UPI Circle क्या है?
यह एक ऐसा ग्रुप है, जहां प्राइमरी यूजर किसी और की तरफ से पेमेंट कर सकता है, भले ही उन लोगों के पास UPI से जुड़ा बैंक अकाउंट न हो। इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें एक प्राइमरी यूजर अपने यूपीआई अकाउंट को 5 अन्य लोगों के साथ कनेक्ट कर सकता है।
2. कैसे काम करेगा यह फीचर?
सेकेंडरी यूजर्स अपना UPI ID इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं लेकिन प्राइमरी यूजर के पास पूरा कंट्रोल रहता है। वह पेमेंट रिक्वेस्ट को मंजूर या रद्द कर सकता है। खर्च पर नजर रख सकता है। पेमेंट हिस्ट्री देख सकता है और किसी को भी ग्रुप से कभी भी हटा सकता है। प्राइमरी यूजर BHIM ऐप में जाकर UPI सर्कल बनाएगा। वह दूसरे यूजर्स को उनकी UPI ID या QR कोड स्कैन करके जोड़ सकता है।
3. डिजिटल पेमेंट करने में मिलेगी आसानी
PhonePe का कहना है कि UPI Circle से उन लोगों को भी डिजिटल पेमेंट की आसानी मिलेगी जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है। यह डिजिटल पेमेंट को पॉपुलर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बता दें कि NPCI ने पिछले साल शुरू करने की बात कही थी।
10 मिनट में मिलेगा Airtel का SIM
Airtel ने Blinkit के साथ मिलकर एक नई सर्विस शुरू की है. अब आपको Airtel का SIM कार्ड घर बैठे 10 मिनट में मिल जाएगा। ये सर्विस शुरू में 16 बड़े शहरों में शुरू हुई है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines