हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Phone Screen Cleaning Tips: स्मार्टफोन स्क्रीन साफ करने की इस गलती से खराब हो जाएगा डिस्प्ले

क्या आप भी दिनभर में कई बार फोन की स्क्रीन शर्ट या रुमाल से साफ करते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन को धीरे-धीरे खराब कर सकती है. जानिए यह कैसे खराब होती है और इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने का सही तरीका.

विज्ञापन
आपकी ये आदत धीरे-धीरे खराब कर सकती है फोन का डिस्प्ले. (Photo-Magnific)

क्या आप दिनभर या दिन में कई बार अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन शर्ट, रुमाल या किसी भी कपड़ से साफ कर लेते हैं? अगर हां तो ये आदत आपके लिए गलत साबित हो सकती है और आपके फोन की स्क्रीन को खराब कर सकती है, क्योंकि कई बार ऐसा करने फोन से सेफ रखने वाली लेयर धीरे-धीरे खराब होने लगती है. ऐसे में इसके खराब होने का असर फोन की स्मूदने, टच और स्क्रीन ब्राइटनेस पर पड़ने लगता है.

स्मार्टफोन स्क्रीन पर होती है एक सेफ्टी लेयर

आज कल आने वाले नए स्मार्टफोन में एक पहले से ही एक बहुत पतली और ट्रांसपेरेंट लेयर लगाई जाती है, जिसे ओललियोफोबिक कोटिंग कहते हैं. ये लेयर स्क्रीन पर उंगलियों के निशान, तेल और धूल को चिपकने से रोकती है, इसलिए एकदम नया फोन चलाते हुए स्क्रीन काफी स्मूद फील होती है और उंगलियां आसानी से चलती हैं.

बार-बार स्क्रीन साफ करने के नुकसान

कई लोग दिनभर कई बार अपनी स्क्रीन को साफ करते रहते हैं, कभी शर्ट से, कभी रुमाल से या कभी किसी भी पकड़े से हम उसे रगड़कर साफ कर सकते हैं. कई बार लोग कुछ केमिलक वाले क्लीनर से भी स्क्रीन साफ करते नजर आते हैं, लेकिन लगातार ऐसा करने से फोन की सेफ्टी लेयर धीरे-धीरे घिसने लगती है उसका असर कम होने लगता है.

विज्ञापन

कोटिंग खराब होने पर क्या होता है?

जब फोन की ये सेफ्टी लेयर कमजोर या खत्म होने लगती है तो स्क्रीन पर फिंगरप्रिट पहले से ज्यादा दिखते हैं और डिस्प्ले स्मूदनेस और टच में भी कमी फील होने लगती है, यानी वो पहले जैसा नहीं लगता. इतना ही नहीं स्क्रीन भी जल्दी गंदी होने लगती है, ऐसे में उसे और ज्यादा बार साफ करने की जरुरत लगती है.

ये भी पढ़ें-फोन की स्क्रीन टूटते ही लोग खरीद रहे नया स्मार्टफोन, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

कैसे रखें स्क्रीन को सुरक्षित

अगर आप अपने फोन के ज्यादा टाइम तक नए जैसा रखना चाहते हैं तो उसे साफ करने के लिए हमेशा माइक्रो फाइबर कपड़े का यूज करें. जरुरत पड़ने पर ही सेफ क्लीनिंग सॉल्यूशन से स्क्रीन को साफ करें. तेज केमिकल या अल्कोहल वाले क्लीनर से बचना बेहतर होता है.

टेम्पर्ड ग्लास देता है एक्स्ट्रा सेफ्टी

अच्छी क्वालिटी का टेंपर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाना अच्छा ऑप्श है. इससे स्क्रीन पर सीधे रगड़ नहीं पड़ती और उसकी कोटिंग भी लंबे टाइम तक सुरक्षित रहती है. साथ ही कभी फोन के गिरने पर भी स्क्रीन पर खरोंच आने का या उसके टूटने का खतरा कम हो जाता है.

विज्ञापन

स्मार्टफोन की स्क्रीन की चमक, स्मूदनेस और टच रिस्पॉन्स को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सिर्फ सही तरीके से उसकी सफाई करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ला रहा कमाल का फीचर, भूलकर भी मिस नहीं होगा किसी दोस्त या रिश्तेदार का बर्थडे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola