हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Phone Charging Tips: इतने घंटे से ज्यादा फोन ना करें चार्ज, नहीं तो हो जाएगी बैट्री खराब

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Phone Charging Tips: हम से करीब 70 फीसदी लोग हर घंटे फोन को चार्जिंग में लगाए रखते हैं, चाहते हैं कि फोन हमेशा फुली चार्ज रहे। अगर आप भी यही काम करते हैं तो रुक जाइए, क्योंकि जल्दी ही आपकी बैट्री खराब हो सकती है। कई लोग तो रात में सोते समय फोन चार्ज होने के लिए लगाते हैं, और सुबह उठकर ही उसे चार्जिंग से हटाते हैं। जोकि आपकी बैट्री के लिए बेहद ही खतरनाक है। आप जान लें कि एक लिथियम-आयन बैटरी के लिए 80 फीसदी तक की चार्जिंग हर दिन सेफ मानी जाती है।

लिथियम-आयन बैटरी का फंडा है ये

देखिए लिथियम-आयन बैटरी को हमेशा डाउन यानी 20 फीसदी से नीचे और हमेशा फुली चार्ज 80 फीसदी से ऊपर रहना ठीक नहीं है। लिथियम-आयन बैटरी दो इलेक्ट्रोड से बनी होती है। जिसमें एक पॉजिटिव और दूसरा नेगेटिव इलेक्ट्रोड होता है। पॉजिटिव इलेक्ट्रोड में लीथियम कोबाल्ट ऑक्साइड होता है। दूसरी तरफ नेगेटिव इलेक्ट्रोड में एनोडिक मीन एस्टिमेट होता है।

यह भी पढे़ं – WhatsApp तुरंत कर लें अपडेट, आ गया एक धांसू फीचर, ये ‘सीक्रेट कोड’ बदल देगा आपकी जिंदगी

कंपनी का कहना है ये

अब जब इसे हम एकस्ट्रा पॉवर देते हैं तो कहीं ना कहीं ये इलेक्ट्रोड डैमेज होना शुरू हो जाते हैं। जिससे बैट्री की लाइफ 20 फीसदी कम होना शुरू हो जाती है। इसलिए कंपनी की तरफ से हमेशा कहा जाता है कि 20 फीसदी पर बैट्री को चार्ज करें और 80 फीसदी पर हटा दें। अमूमन 30 से 45 मिनट में बैट्री 80 फीसदी चार्ज हो जाती है।

फोन में होता है बैट्री को सेफ रखने का ये तरीका

आज के समय में फोन के अंदर ये सुविधा दी जाती है कि 100 फीसदी चार्जिंग होने पर सप्लाई बंद कर दे, जिससे बैट्री ओवरहीट ना हो पाए। लेकिन हमें 100 फीसदी की फुल चार्जिंग महीने में 1 बार ही करनी चाहिए। लगातार 100 फीसदी चार्ज करने पर फोन का ऑटोकट भी खराब हो सकता है। हालांकि अभी ये 1 से 2 फीसदी फोन में ही समस्या देखी गई है। इसलिए फोन को लगातार चार्जिंग पर नहीं लगाएं, बैट्री की लाइफ कम होने का खतरा रहता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें