Phone Battery Tips: क्या आप भी अपने फोन की बैटरी खत्म होने की समस्या से परेशान हैं? या फिर इस तरह की समस्या आपको तब से देखने को मिल रही जब से फोन में 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करने लगे हैं? अगर हां, तो शायद बैटरी जल्दी खत्म होने का कारण 5जी भी हो सकता है। देशभर में 5जी नेटवर्क की शुरुआत के बाद से कई फोन यूजर्स 5जी सुविधा को अपना रहे हैं। इसी के साथ बैटरी की अधिक खपत होने के पीछे की वजह 5जी को भी ठहराया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे 5जी से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है और किस सेटिंग को ऑन करके छुटकारा पाया जा सकता है?
5G नेटवर्क से कैसे फोन की बैटरी पर असर?
अगर आप फोन में 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपने देखा होगा कि बैटरी (Smartphone Battery Tips) पहले की तुलना में ज्यादा खर्च हो रही है। इसका कारण हाई टेक्नोलॉजी हो सकता है, जो अधिक पावर कंजम्प्शन करता है। इस वजह से एंड्रॉइड फोन और आईफोन यूजर्स जल्दी बैटरी खत्म होने की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
ये भी पढ़िए- Independence Day 2023 Offer: Jio के इस प्लान पर पाएं जबरदस्त फायदा! खाने से लेकर यात्रा पर मिल रही है भारी छूट
कैसे बैटरी की खपत पर लगाएं लगाम?
आप एंड्रॉइड फोन या आईफोन यूजर हैं और 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे में आप इसके नेटवर्क ऑप्शन को बदल सकते हैं। आप 5G से 4G नेटवर्क पर स्विच करके अधिक बैटरी की खपत पर लगाम लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा।
How to Switch from 5G to 4G network in iPhone
- आईफोन में 5जी नेटवर्क से 4जी नेटवर्क में स्विच करने के लिए सेटिंग्स पर जाएं।
- यहां आपको ‘Cellular’ का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Cellular Data Options’ पर क्लिक करें।
- अब ‘Voice & Data’ ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां 5G, 4G या LTE ऑप्शन्स होंगे, जिनमें से 4G को चुनें।
5G to 4G Network Switch Process in Android Phone
- अपने एंड्रॉइड फोन की सेटिंग्स पर जाएं।
- यहां ‘नेटवर्क और इंटरनेट’ ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘मोबाइल नेटवर्क्स’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब प्राइमरी नेटवर्क ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां से 5जी की जगह प्रथम नेटवर्क में 4G को सिलेक्ट करें।
इस तरह से आप अपने फोन की बैटरी को जल्दी खपत होने से बचा सकते हैं। हालांकि, अगर इस समस्या का सामना आपको अभी भी करना पड़ रहा है तो इसके लिए बैटरी में कोई समस्या या आलतू-फालतू ऐप्स का होना भी शामिल हो सकता है।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines