Perplexity Comet AI Browser is Free: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाली कंपनी Perplexity AI ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसका खास AI-पावर्ड वेब ब्राउजर Comet अब दुनियाभर में फ्री होगा. पहले यह केवल चुनिंदा प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए ही खोला गया था.
कॉमेट को साधारण ब्राउजर की तरह नहीं, बल्कि एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह डिजाइन किया गया है. इसमें आप न सिर्फ इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं, बल्कि यह टैब्स को व्यवस्थित करने, ईमेल ड्राफ्ट करने, शॉपिंग में मदद करने और रिसर्च आसान बनाने जैसे कई काम कर सकता है.
पहले था प्रीमियम, अब सबके लिए
जुलाई में कंपनी ने कॉमेट को केवल Perplexity Max सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्च किया था, जिसकी कीमत करीब 200 डॉलर (लगभग 16,000 रुपये) प्रति माह थी. इस वजह से लाखों लोग वेटलिस्ट में थे. लेकिन अब कंपनी ने इसे मुफ़्त कर दिया है, जिससे यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.
Google-OpenAI से टक्कर
Perplexity का यह कदम उसे गूगल, OpenAI और एंथ्रोपिक जैसी बड़ी कंपनियों के मुकाबले खड़ा कर रहा है. हाल ही में गूगल ने क्रोम में Gemini लाया है, ओपनएआई ने Operator नाम का एजेंट पेश किया और एंथ्रोपिक ने भी ब्राउजर बेस्ड AI एजेंट लॉन्च किया है. ऐसे में कॉमेट का मुफ़्त होना इसे लोगों के लिए और आकर्षक बना सकता है.
क्या-क्या कर सकता है कॉमेट?
कॉमेट ब्राउजर की खासियत यह है कि इसमें एजेंटिक AI क्षमताएं मौजूद हैं. यानी आप इसे मीटिंग बुक करने, किसी वेबसाइट के आधार पर ईमेल भेजने या ई-कॉमर्स साइट से सामान खरीदने का काम दे सकते हैं. अगर आप क्रेडिट कार्ड की जानकारी शेयर नहीं भी करते, तो यह आपको चेकआउट पेज तक गाइड करके मैन्युअल पेमेंट में मदद करेगा.
नए फीचर्स की झलक
कंपनी ने बताया कि कॉमेट में आगे और भी अपडेट आएंगे. इसमें मोबाइल वर्जन तैयार किया जा रहा है और एक नया फीचर Background Assistant लाया जाएगा. यह फीचर यूजर के ब्राउजिंग अनुभव को लगातार मॉनिटर करेगा और बिना काम रोके उपयोगी जानकारी व सुझाव सामने लाता रहेगा. यह सुविधा सिर्फ Max सब्सक्राइबर्स को मिलेगी.
क्यों है यह खास?
Perplexity का दावा है कि कॉमेट ब्राउज़र रिसर्च और कंटेंट डिस्कवरी को बेहद आसान बना देता है. इससे यूजर न सिर्फ तेजी से जानकारी पा सकते हैं बल्कि उन्हें भरोसेमंद स्रोत भी तुरंत दिखते हैं. यही वजह है कि कंपनी इसे एक तरह से AI टूल्स को आम लोगों तक पहुंचाने का मिशन मानती है.
ये भी पढ़ें- किसी ने चोरी कर Youtube पर अपलोड कर दिया आपका Video, यहां जानें हटाने का पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
सिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
2 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
3 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
4 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
6 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines