Pebble Revolve Smartwatch Launch Price in India: भारतीय बाजार में कई दमदार स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ अपने फीचर्स तो कुछ को उनकी कम कीमत के लिए जाना जाता है। बाजार में हर तरह की स्मार्ट वॉच उपलब्ध हैं। इनमें पेबल की स्मार्टवॉचों को भी काफी पसंद किया जाता है।
पेबल, भारत का सबसे तेजी से बढ़ता घरेलू पहनने योग्य और ऑडियो ब्रांड है जो कम कीमत में तगड़े फीचर्स की वॉच लाने के लिए जाना जाता है। इस बार भारत में पेबल ने 9 अलग-अलग लुक वाली ऑल-राउंडर स्मार्टवॉच को पेश किया है, जिसका नाम रिवॉल्व है। आइए पेबल की रिवॉल्व स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Pebble Revolve स्मार्टवॉच में मिला बेहतरीन डिजाइन
सबसे पहले अगर कीमत की बात करें तो पेबल ने अब एक बिल्कुल नई स्मार्टवॉच के साथ फैशन को फिर से परिभाषित किया है, जो एक दो नहीं बल्कि कई आकर्षक लुक के साथ आती है। इसमें 3 डायल फ्रेम का डिजाइन और 3 अलग-अलग पट्टियां दी गई हैं, जो यूजर को कलाई पर 9 अलग-अलग स्टाइल पहनने की अनुमति देता है। अभी तक इस तरह के डिजाइन के साथ किसी भी कंपनी ने कोई वॉच पेश नहीं की है, इसी के साथ पेबल पहली पहनने योग्य ब्रांड बनता है।
Pebble Revolve Smartwatch Price & Availability
पेबल की रिवॉल्व स्मार्टवॉच तीन अलग-अलग स्ट्रैप के साथ आती है। इसमें मेटल-केस्ड डायल- सॉफ्ट सिलिकॉन, क्लासिक मेटल और प्रीमियम लेदर जैसे स्ट्रैप मिलते हैं। भारत में पेबल रिवॉल्व स्मार्टवॉच को 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। आप pebblecart.com और Flipkart के जरिए पेबल की नई रिवॉल्व स्मार्टवॉच को खरीद सकते हैं।
Pebble Revolve Smartwatch Specs
पेबल की रिवॉल्व स्मार्टवॉच में 1.39 एचडी डिस्प्ले के साथ है, जो 500 एनआईटीएस ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ है। टचस्क्रीन के साथ आने वाली इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके जरिए यूजर्स को रेडियल डायल, कॉल को रिसीव और डिसलाइन की सुविधा मिलती है। ये वॉच IP67 प्रमाणित है जो बारीश में बचाव के साथ आती है।
Pebble Revolve Smartwatch Features
पेबल रिवॉल्व इन-बिल्ट कंपास और परेशानी मुक्त नेक्सजेन मैग्नेटिक चार्जिंग तकनीक के साथ है। प्रो-वॉयस असिस्टेंट और हालिया लॉग, स्पीकरफोन और डायलपैड के साथ एडवांस कॉलिंग अनुभव के साथ है। इस वॉच को आप फुल चार्जिंग के बाद सामान्य फंक्शन के साथ 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेबल रिवॉल्व आपके हृदय गति, नींद और रक्त ऑक्सीजन स्तर पर 24×7 नजर रखता है, जबकि जेन मोड आपको भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच में समय निकालने और अपने दिमाग को आराम देने में सक्षम बनाता है। ये मल्टी-यूटिलिटी स्मार्टवॉच बीटी कॉलिंग के साथ 2 दिनों तक चल सकती है।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
14 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
16 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
17 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
18 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines