गैजेट्स और टेक की दुनिया में दो नई धांसू स्मार्टवॉच ने कदम रख दिया है। दोनों ही ब्लूटूथ कॉलिंग और एआई-इनेबल्ड वॉयस असिस्टेंट फीचर के साथ हैं। भारत में Pebble ने Pebble Orion और Pebble Spectra नामक दो स्मार्टवॉच को पेश किया है। दोनों में एक्टिविटी ट्रैकर जैसे हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर मॉनिटर सपोर्ट हैं। पानी से बचाव रे लिए दोनों वॉच में रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। आइए आपको Pebble Orion और Spectra स्मार्टवॉच की कीमत और खासियत बताते है।
और पढ़िए – Twitter New Feature: ट्विटर पर आ रहा है गजब का फीचर्स, एक ट्वीट पर कर सकेंगे मल्टीपल मीडिया एड
Pebble Orion Specifications and Features
- Pebble Orion स्मार्टवॉच में 1.81 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है।
- इसकी डिस्प्ले 240×286 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है।
- इस स्मार्टवॉच में 260mAh की बैटरी है।
- वॉच में स्क्वायर डायल जिंक एलॉय बॉडी है।
- इसमें 100 से ज्यादा Watch Faces और 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड है।
- Orion वॉच में ऑटो स्पीकर क्लिनर फीचर है।
- वॉच में ब्लूटूथ v5.1, इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।
Pebble Spectra Specifications and Features
- Pebble Spectra स्मार्टवॉच में 1.36 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।
- इसकी डिस्प्ले 390×390 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है।
- जिंक एलॉय बॉडी की इस वॉच में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ल का फीचर है।
- इसमें ब्लूटूथ v5.1 और एआई इनेवल वॉयस असिस्टेंट है।
- वॉच में 100 से ज्यादा Watch Faces और 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं।
- इसमें 300mAh की बैटरी है जो फुल चार्जिंग पर 30 दिनों तक चल सकती है।
- वॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर, हार्ट रेट ट्रैकर, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन जैसे मॉनिटर फीचर्स है
Pebble Orion and Pebble Spectra Price
Pebble ने Orion और Spectra स्मार्टवॉच को प्रीमियम डिजाइन और 4 कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। बात करें कीमत की तो Pebble Orion वॉच की कीमत 3,499 रुपये है। वहीं, Pebble Spectra की कीमत 5,499 रुपये है। दोनों वॉच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं, जहां से आप इन्हें खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
11 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines