Pebble Frost Smartwatch Launch Price in India: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और हमारे कपड़े के साथ अन्य फैशन में भी बदलाव हो गया है। ये देखते हुए स्मार्टवॉच निर्माता कंपनी पेबल ने अपनी लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत की वॉच लॉन्च की है। गहरे और क्लासिक कलर्स की पेबल फ्रॉस्ट स्मार्टवॉच भारत में पेश कर दी गई है। आइए आपको इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
और पढ़िए – Oppo ला रहा तगड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरे का स्मार्टफोन! जानिए
Pebble Frost Smartwatch Launch in India
कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच पेबल फ्रॉस्ट के साथ भारत में फिर से डिलीवरी की है। पेबल की को-फाउंडर कोमल अग्रवाल ने वॉच की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि “पेबल में हम समझते हैं कि सर्दियों का फैशन किस तरह गहरे रंग और क्लासिक रंगों के बारे में है, और इस बार हम यही पेश करते हैं। यह उन लोगों के लिए एकदम सही फैशन स्टेटमेंट है जो उपयोगिता भी चाहते हैं क्योंकि पेबल फ्रॉस्ट कई उन्नत सुविधाओं से भरा हुआ है। यह बजट अनुकूल घड़ी इस मौसम में एक बेहतरीन खरीदारी है।”
Pebble Frost Smartwatch Launch Price and Availability
कंपनी ने पेबल फ्रॉस्ट स्मार्टवॉच को स्पेशल कीमत के साथ 1999 रुपये में पेश किया है। खरीदारी के लिए ये स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट (Flipkart) और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (pebblecart.com) पर उपलब्ध है। सुपीरियर बिल्ट और मेटल केसिंग वाली स्मार्टवॉच विंटर कलर पैलेट्स में आती है। इसके विंटर फायर, विंटर ब्लू, क्लासिक मिडनाइट ब्लैक और मिस्टी ग्रे जैसे कलर ऑप्शन्स हैं।
और पढ़िए – Pebble Frost Smartwatch: तगड़े फीचर्स की किफायती स्मार्टवॉच लॉन्च, यहां जानें सबकुछ
Pebble Frost Smartwatch Specifications
पेबल फ्रॉस्ट स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें नैरो बेज़ल 1.87″ IPS फुल टच स्क्रीन के साथ 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। वॉच के साइड में एक रोटेटिंग क्राउन बटन दिया गया है। वॉच में सीधे जवाब देने और कॉल करने की अनुमति मिलती है। ये वॉच एंड्रॉइड और आईओएस के लिए एआई-सक्षम वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आती है।
Pebble Frost Smartwatch Features
ये स्मार्टवॉच कई तरह के हेल्थ फीचर्स के साथ है। इसमें ऑल-इन-वन हेल्थ सूट ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटरिंग (SPO2), 24*7 हृदय रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा ये कई स्पोर्ट्स मोड, मौसम अलर्ट और पानी से बचाव के लिए IP 67 रेटिंग के साथ है। सिंगल चार्जिंग पर ये वॉच 5 दिन और स्टैंडबाय मोड पर 7 दिनों तक काम कर सकती है।
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
23 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines