Pebble Diva and Celia Smartwatch: भारत के सबसे तेजी से बढ़ते पहनने योग्य और ऑडियो ब्रांड पेबल ने महिलाओं के लिए खासतौर पर दो स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। एक का नाम दिवा और दूसरे का नाम सेलिया है। दोनों ही वॉच शानदार फीचर्स, बेहतरीन डिजाइन और लुक के साथ आती हैं। आइए पेबल की Diva और Celia स्मार्टवॉच के बारे में जानते हैं।
Pebble Diva and Celia Price & Availability
सेलिया और दिवा स्मार्टवॉच को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों स्मार्टवॉच एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। सेलिया स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये और दिवा स्मार्टवॉच की कीमत 3,699 रुपये है।
दिवा और सेलिया सैल्मन पिंक, पर्ल व्हाइट, मेटल गोल्ड और आइवरी लेदर जैसे स्टाइलिश ऑप्शन्स में आते हैं। आप प्रत्येक अवसर के लिए एक अलग स्टाइल अपना सकते हैं। ये प्रीमियम मैटेलिक, सॉफ्ट सिलिकॉन और स्ट्रैप्स के ऑप्शन में कई स्ट्रैप ऑप्शन्स के साथ है।
Pebble Diva and Celia Specifications
स्लीक और स्टाइलिश मैटेलिक स्मार्टवॉच में एक गोल डायल है, जिसमें फुल टच इंटरफेस और 600 एनआईटीएस ब्राइटनेस के साथ 1.32” एचडी डिस्प्ले है।
नेक्स्टजेन ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ दिवा और सेलिया सेनोरा के लिए आदर्श साथी हैं जो अपने व्यक्तित्व को अपनी कलाई पर पहनने से कतराते नहीं हैं। फुल चार्जिंग पर ये वॉच स्टैंडबाय मोड पर 7 दिनों तक चल सकती है। जबकि बीटी कॉलिंग के साथ 2 दिनों तक चल सकती हैं।
ये वॉच स्मार्ट रिमाइंडर, वेदर अपडेट, क्लॉक, कैलेंडर, वर्ल्ड क्लॉक, कैलकुलेटर और कस्टमाइज़ेबल वॉच फेस जैसी स्मार्ट फीचर्स से भरपूर है। इसके अलावा वॉच में हृदय गति, एसपीओ2, स्लीप मॉनिटरिंग, पेडोमीटर आदि हेल्थ फीचर्स हैं। ये वॉच खेल प्रेमियों के लिए मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड के साथ भी आती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines