Pebble Cosmos Nova Smartwatch: कंज्यूमर वियरेबल और होम ऑडियो स्पेस में सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू खिलाड़ियों में से एक पेबल ने मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच पेश की है। पेबल की कॉस्मॉस नोवा नामक स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। कलाई पर अच्छी तरह से फिट बैठने के अलावा वॉच एक शानदार यूआई अनुभव प्रदान करती है। आइए पेबल की कॉस्मॉस नोवा स्मार्टवॉच के बारे में जानते हैं।
Pebble Cosmos Nova Specifications
मेटैलिक डिजाइन और कर्व्ड एज के साथ आने वाली ये वॉच एक परफेक्ट फैशन एक्सेसरी में से एक है। इसमें आइकोनिक एज-टू-एज 1.96” डिस्प्ले और स्क्वायर डायल के साथ आती है। डिस्प्ले में 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 320×385 रेजोल्यूशन और 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ है।
इसमें बार-बार कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने के लिए रियलटेक चिपसेट द्वारा संचालित वन-टाइम बीटी कनेक्ट भी है। ये वॉच एक ब्लूटूथ कॉलिंग टाइमपीस के साथ है। फोन के मैसेज का रिप्लाई देने के लिए वॉच में क्विक एसएमएस रिप्लाई फीचर का सपोर्ट मिलता है। इसके जरिए यूजर्स अपनी वॉच से ही मैसेज का रिप्लाई दे सकते हैं।
Cosmos Nova Smartwatch Price & Availability
पेबल की कॉस्मॉस नोवा स्मार्टवॉच की कीमत सिर्फ 2299 रुपये है। इसके जेट ब्लैक, ओशन ब्लू, आइवरी गोल्ड, फ़ॉरेस्ट ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन्स हैं। ये स्मार्टवॉच रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आती है। आप इसे Flipkart.com और Pebblecart.com के जरिए खरीद सकते हैं।
Pebble Cosmos Nova Features
एंड्रॉइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करने वाली ये वॉच एआई वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है। बात करें फीचर्स की तो ये एक अपग्रेडेड हेल्थ सूट के साथ आती है। इसमें मासिक धर्म स्वास्थ्य ट्रैकर के साथ एसपीओ2, नींद, तनाव और हृदय गति मॉनिटर शामिल है।
इसके अलावा 125 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं। IP67 रेटिंग के साथ स्मार्टवॉच न केवल धूल से सुरक्षित है, बल्कि एक मीटर तक पानी में डूबने तक वाटरप्रूफ भी है, जिससे आप गर्मी के मौसम में तैराकी का आनंद ले सकते हैं या पसीना बहा सकते हैं। इसक बैटरी फुल चार्जिंग के बाद सामान्य यूज के साथ 5 दिन तक, BT कॉलिंग यूज के साथ 3 दिन तक और एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines