Paytm UPI Lite on iPhone: आखिरकार आईओएस यूजर्स के लिए पेटीएम ने लाइट सपोर्ट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पेटीएम यूपीआई लाइट सपोर्ट की घोषणा आईफोन यूजर्स के लिए कर दी है। ऐसे में आईफोन यूजर्स बिना यूपीआई पिन एंटर किए सुरक्षित और फास्ट पेमेंट प्रोसेस अपना सकेंगे। आइए जानते हैं कि यूपीआई लाइट सपोर्ट फीचर क्या है और ये कैसे आईफोन यूजर्स के लिए फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन

सितंबर 2022 में यूपीआई लाइट हुआ था लॉन्च

एनपीसीआई ने सितंबर 2022 में यूपीआई लाइट को पेश किया था। इसे यूपीआई का हल्का वर्जन माना जाता है, जोकि यूपीआई (यूपीआई लाइट यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का ही हिस्सा है। यूपीआई लाइट को छोटी-मोटी रकम के लेनदेन और स्पीड से की जाने वाली पेमेंट के लिए तैयार किया गया है।

विज्ञापन

UPI Lite क्या है?

कम कीमत की पेमेंट के लिए यूपीआई लाइट को डिजाइन किया गया है, जिसे एक ऑन डिवाइस वॉलेट कहा जाता है। इसके जरिए 1 रुपये तक का भुगतान आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा 2 हजार रुपयों को स्टोर किया जा है। अब यूपीआई लाइट पेटीएम पर भी उपलब्ध है।

Paytm UPI Lite on iPhone Using Process

आईफोन में पेटीएम का यूपीआई लाइट यूज करना है तो पहले ऐप को ओपन करें। इसके बाद होम स्क्रीन पर जाकर UPI Lite आइकन पर क्लिक करें। यहां अपने बैंक की जानकारी एंटर करने के बाद आप यूपीआई लाइट वॉलेट में पैसे एड कर सकते हैं। पेमेंट करते समय यूपीआई लाइट ऑप्शन को चुन सकते हैं। ऐसे में जब भी किसी को पेमेंट करना चाहते हैं तो बस यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं। राशि दर्ज करके पेमेंट प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ