हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

करोड़ों Paytm यूजर्स के हुए मजे, बैंक नहीं सीधे ऐप से हो जाएगा ये काम

Paytm New Feature: अगर आपको भी ये याद रखना मुश्किल हो जाता है कि अपने किस दिन किसे कितने पैसे भेजे थे या कितना खर्चा किया था तो Paytm का नया फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है।

विज्ञापन

Paytm New Feature: डिजिटल पेमेंट का जमाना है और आजकल ऑनलाइन पेमेंट करने, रिचार्ज करने, टिकट बुक करने समेत कई काम गूगल पे, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स से मिनटों में हो जाते हैं। ये कंपनियां लगातार यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स पेश करती रहती हैं। हाल ही में Paytm ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक खास फीचर रोल आउट किया है जिसके बाद आपको शायद बैंक जाने की भी जरूरत न पड़े आपका ये काम भी घर बैठे ही हो जाए। दरअसल, Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक नया यूजफुल फीचर रोल आउट किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी UPI ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी यानी स्टेटमेंट को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

क्या है ये नया फीचर

अब आप Paytm ऐप के जरिए अपनी UPI ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी एक PDF फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी डेट या फाइनेंशियल ईयर का स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेटमेंट में आपको हर ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी मिलेगी जैसे कि कितनी रकम भेजी या ली गई, किसको भेजी गई, कौन से बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन हुई, आदि। ये स्टेटमेंट आपके लिए टैक्स फाइलिंग के समय काफी काम आएगा।

ये भी पढ़ें : WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग में किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स को होगा सीधा फायदा

कैसे करें स्टेटमेंट डाउनलोड

  • इस फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले Paytm ऐप ओपन करें।
  • बैलेंस एंड हिस्ट्री सेक्शन में जाएं।
  • यहां आप अपनी पसंद की डेट या फाइनेंशियल ईयर को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • अब बस कुछ ही क्लिक में आपका स्टेटमेंट डाउनलोड हो जाएगा।

कंपनी ने नए फीचर पर क्या कहा?

Paytm ने इस नए फीचर के रोल आउट पर कहा है कि “हमारे लिए यूजर्स की सुविधा सबसे पहले है। इसीलिए हम लगातार नए फीचर्स लाते रहते हैं। UPI स्टेटमेंट डाउनलोड की सुविधा से यूजर्स अपने खर्चों पर नजर रख पाएंगे और वित्तीय निर्णय लेने में आसानी होगी।” Paytm की ये नई सुविधा यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें