Paytm New Feature: त्योहारी सीजन जारी है और बहुत से लोग छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं। वहीं अगर आप भी दिवाली, छठ पूजा आदि के लिए अपने घर जाने का सोच रहे हैं लेकिन इस बात से परेशान है कि कंफर्म टिकट मिलेगी या नहीं, तो आपके लिए Paytm एक जबरदस्त फीचर लेकर आया है। पेटीएम ने ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए एक ‘गारंटीड सीट असिस्टेंस’ फीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को ट्रेन टिकट बुक करते समय कन्फर्म सीट दिलाने में काफी मदद करता है।
यह लोगों को उनकी पसंदीदा ट्रेन में कंफर्म टिकट के लिए कई ट्रेन ऑप्शन भी ऑफर करता है। इसके अलावा ये फीचर विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान, टिकट की उपलब्धता और लंबी वेटिंग लिस्ट से भी बचाता है। पेटीएम के अनुसार, यह फीचर विभिन्न नजदीकी बोर्डिंग स्टेशनों से ऑप्शनल ट्रेन बुकिंग ऑप्शन की रिकमेन्डेशन देकर यूजर्स की सुविधा को बढ़ाता है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें : Caviar ने पेश किया 86 लाख रुपये का 24k Gold IPhone, खूबियां देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
Paytm पर कन्फर्म ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
कन्फर्म ट्रेन टिकट बुक करने के लिए पेटीएम गारंटीड सीट असिस्टेंस का उपयोग करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए जानते हैं:
- पेटीएम ऐप ओपन करें।
- उन ट्रेनों को सर्च करें जो आपके डेस्टिनेशन तक जाती हैं।
- यदि सिलेक्टेड ट्रेन टिकट वेटिंग लिस्ट में है, तो आपको ‘Alternative Station’ ऑप्शन दिखाई देगा।
- आस-पास के ऑप्शनल स्टेशनों से उपलब्ध टिकट ऑप्शंस का पता लगाएं।
- अपने पसंदीदा बोर्डिंग स्टेशन से डेस्टिनेशन तक के टिकट चुनें और बुक करें।
- पेटीएम का कहना है कि ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए, आपको किसी गेटवे फीस को देने की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं।
Travel Carnival Sale
इस बीच, पेटीएम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच चलने वाली अपनी ट्रैवल कार्निवल सेल के दौरान बुकिंग पर कुछ डिस्काउंट भी दे रहा है। ट्रैवल कार्निवल सेल में कम बजट वाले यात्री घरेलू उड़ानों पर 15 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10 प्रतिशत की बचत कर सकते हैं, जिसमें इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अकासा जैसी प्रमुख एयरलाइंस शामिल हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines