Paytm 99 cancellation feature: फ्लाइट टिकट बुक करने के बाद प्लान बदल जाना आज के समय में बहुत आम बात है. कभी पर्सनल वजह सामने आ जाती है, तो कभी फ्लाइट टाइम या ट्रैवल प्लान ही बदल जाता है. ऐसे में टिकट कैंसिल करना अक्सर महंगा और उलझन भरा हो जाता है. इसी परेशानी को देखते हुए Paytm ने अपने ट्रैवल प्लेटफॉर्म Paytm Checkin पर एक नया और आसान फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है 99 रुपये फ्लाइट कैंसिलेशन ऑप्शन.
क्या है Paytm Checkin का 99 रुपये कैंसिलेशन फीचर
यह फीचर उन लोगों के लिए है जो टिकट बुक करते समय थोड़ी भी अनिश्चितता महसूस करते हैं. अगर आपकी चुनी हुई फ्लाइट इस सुविधा के लिए eligible है, तो Paytm Checkin आपको बुकिंग के समय 99 रुपये का एक optional add-on देता है. इसे लेने के बाद टिकट कैंसिल करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाता है.
बुकिंग के समय ही दिखेगा ऑप्शन
जब आप Paytm Checkin ऐप या वेबसाइट से फ्लाइट टिकट बुक करते हैं, तो चेकआउट पेज पर 99 रुपये कैंसिलेशन का विकल्प दिखाई देता है. यह पूरी तरह optional होता है और तभी दिखता है, जब आपकी फ्लाइट इस फीचर के दायरे में आती है.
99 देकर मिलेगी आसान कैंसिलेशन सुविधा
अगर यह ऑप्शन उपलब्ध है, तो आप बुकिंग के समय ही 99 रुपये upfront देकर इसे जोड़ सकते हैं. यह राशि सिर्फ उसी बुकिंग पर लागू होती है और बाद में टिकट कैंसिल करने पर एयरलाइन पेनल्टी और जटिल रिफंड नियमों से बचाती है.
ऐप से ही करें टिकट कैंसिल
अगर बाद में आपका प्लान बदल जाता है, तो आपको एयरलाइन से कॉल करने या अलग-अलग नियम पढ़ने की जरूरत नहीं होती. Paytm Checkin ऐप में जाकर आप अपनी eligible बुकिंग को सीधे कैंसिल कर सकते हैं. इसके बाद Full Refund की प्रक्रिया अपने आप शुरू हो जाती है.
ऑफर और डिस्काउंट का अलग हिसाब
Paytm पर मिलने वाले Seasonal Offers या Bank Discounts इस 99 रुपये कैंसिलेशन फीचर से अलग होते हैं. इसलिए बुकिंग करते समय अंतिम पेज पर यह जरूर चेक कर लें कि 99 रुपये वाला ऑप्शन आपकी टिकट में जोड़ा गया है या नहीं.
अगर आपका ट्रैवल प्लान पूरी तरह फिक्स है, तो शायद इस फीचर की जरूरत न पड़े. लेकिन अगर जरा सी भी अनिश्चितता है, तो 99 रुपये upfront देना एक सस्ता, साफ और तनाव मुक्त विकल्प साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- पुराना Gmail यूजरनेम पसंद नहीं? नए साल में मिल सकता है Google का बड़ा सरप्राइज
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
10 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
15 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
17 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines