पेटीएम (Paytm) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रिचार्ज करना हो या कोई मूवी, ट्रेन, हवाई जहाज आदि की टिकट बुकिंग जैसे कई काम मिनटों में इसके जरिए किए जा सकते हैं। इस ऐप से यूजर्स पैसों का लेन-देन भी आसानी से किया जा सकता है।
लाखों यूजर्स हैं जो पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं और इसकी सभी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। वहीं, अब इस प्लेटफॉर्म पर एक और खास सुविधा शुरू कर दी गई है जिसके तहत आप मिनटों में चेक कर सकेंगे कि आपकी ट्रेन कहां है। ट्रेन ट्रैकिंग फीचर (PNR Status tracking) को एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों यूजर्स के लिए पेश किया गया है। आइए जानते हैं कि कैसे पेटीएम (Paytm App) पर यात्रा का पीएनआर स्टेटस ट्रैक (Paytm Live Train Status) देख सकते हैं।
Paytm पर ऐसे चेक कर सकेंगे Live Train Status
- सबसे पहले Paytm App को ओपन करें।
- इसके बाद ऐप पर ट्रेन स्टेटस सर्च करें।
- पेटीएम ट्रैवल सेक्शन ओपन होगा।
- यहां पर ट्रेन, बस, फ्लाइट आदि को ट्रैक करने का ऑप्शन हैं।
- ट्रेन ट्रैकिंग के लिए ‘ट्रेन’ विकल्प को चुनें।
- यहां पर कई ऑप्शन होंगे जिनमें से आप लाइव ट्रेन स्टेटस देख सकते हैं।
- पूछी गई जानकारी को फील करने के बाद ट्रेन स्टेटस देख सकते हैं।
Paytm पर आईं कई सुविधा
पेटीएम अपने प्लेटफॉर्म पर 10 से भी ज्यादा भाषाओं की सुविधा पेश कर रहा है। अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा यहां पर बांगला, मराठी, गुजराती, तमिल, कन्नड़, ओडिया, पंजाबी, मलयालम, आदि भाषाओं में बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा पेटीएम पर ग्राहक वरिष्ठ नागरिक कोटा का भी फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के पुरुष यात्री इसके अलावा 45 साला और उससे ज्यादा उम्र की महिला यात्री लोअर बर्थ टिकट की बुकिंग कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
10 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
17 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines