Paytm पर मिनटों में ट्रैक कर सकेंगे Train Live Status, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

पेटीएम (Paytm) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रिचार्ज करना हो या कोई मूवी, ट्रेन, हवाई जहाज आदि की टिकट बुकिंग जैसे कई काम मिनटों में इसके जरिए किए जा सकते हैं। इस ऐप से यूजर्स पैसों का लेन-देन भी आसानी से किया जा सकता है।
लाखों यूजर्स हैं जो पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं और इसकी सभी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। वहीं, अब इस प्लेटफॉर्म पर एक और खास सुविधा शुरू कर दी गई है जिसके तहत आप मिनटों में चेक कर सकेंगे कि आपकी ट्रेन कहां है। ट्रेन ट्रैकिंग फीचर (PNR Status tracking) को एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों यूजर्स के लिए पेश किया गया है। आइए जानते हैं कि कैसे पेटीएम (Paytm App) पर यात्रा का पीएनआर स्टेटस ट्रैक (Paytm Live Train Status) देख सकते हैं।
पेटीएम अपने प्लेटफॉर्म पर 10 से भी ज्यादा भाषाओं की सुविधा पेश कर रहा है। अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा यहां पर बांगला, मराठी, गुजराती, तमिल, कन्नड़, ओडिया, पंजाबी, मलयालम, आदि भाषाओं में बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा पेटीएम पर ग्राहक वरिष्ठ नागरिक कोटा का भी फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के पुरुष यात्री इसके अलावा 45 साला और उससे ज्यादा उम्र की महिला यात्री लोअर बर्थ टिकट की बुकिंग कर सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: