OPPO Upcoming Smartphone: चीनी निर्माता ओप्पो कंपनी एक तगड़ी बैटरी का किफायाती स्मार्टफोन आज यानी 25 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। आगामी ओप्पो के11 5जी के बारे में कंपनी ने पहले ही पुष्टी कर दी थी, अब इसकी कुछ डिटेल्स लॉन्च से पहले सामने आ चुकी है। दावा है कि फोन सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा। आइए OPPO K11 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OPPO K11 Launch Date Price in India
ओप्पो K11 को वनप्लस नोर्ड CE 3 5G का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। चीन में ओप्पो K11 को 25 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 2,000 युआन यानी 22,743 रुपये हो सकती है। इसे एक तगड़ी बैटरी वाला किफायती स्मार्टफोन कहा जा रहा है।
OPPO K11 में मिलेगी तगड़ी बैटरी
ओप्पो K11 को तगड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ला जा रहा है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन के साथ 100W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलेगा। एक बार की चार्जिंग के साथ फोन में 18 घंटे तक वीडियो चलाने की सुविधा मिलेगी। 10 मिनट में फोन 50% तक चार्ज होगा। जबकि, 26 मिनट में इसकी बैटरी फुल चार्ज होने का दावा किया जा रहा है।
Oppo K11 5G Specifications
कंपनी की ओर से वीबो पर पोस्ट के जरिए ओप्पो K11 5G के स्पेसिफिकेशन के बारे में पुष्टी कर दी गई है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन वाला 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। ये फोन 6nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G SoC पर चलेगा, जिसे 12GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में मल्टीफंक्शनल एनएफसी, 0809 एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर,इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल, डुअल स्टीरियो स्पीकर, हाइपरबूस्ट गेमिंग फ्रेम रेट स्टेबलाइजेशन इंजन, हाई-प्रदर्शन ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम जैसे कई एडवांस फीचर हैं।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines