OPPO Reno9 Pro Plus Launch Date in India: ओप्पो के अपकमिंग रेनो 10 सीरीज का काफी लोगों को इंतजार है, जो जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी ओप्पो रेनो 10 सीरीज को ओप्पो रेनो 9 सीरीज के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च करेगी, जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था।
हालांकि, अभी तक ओप्पो रेनो 10 सीरीज की लॉन्च डेटा का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक नए लीक में आगामी ओप्पो रेनो 10 (Oppo Reno 10) और रेनो 10 प्रो प्लस 5जी (Reno 10 Pro+ 5G) के बारे में कुछ प्रमुख जानकारियां सामने आई हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 10 Series Specs Leaked
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने सुझाव दिया है कि ओप्पो रेनो 10 में फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसके ओप्पो रेनो 10 में पीछे की तरफ 2x पोर्ट्रेट कैमरा लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
और पढ़िए – WhatsApp कर रहा है नए प्राइवेट न्यूज़लेटर टूल पर काम, जानें कैसे यूजफुल होगा ये फीचर?
लीक के अनुसार टॉप-एंड ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5जी में 1220 x 2712-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.5K डिस्प्ले होने की बात कही गई है। टिपस्टर आगे सुझाव देता है कि डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 कैमरा सेंसर होगा, जो कि नए OnePlus 11 (रिव्यू) में भी मिलता है।
OPPO Reno9 Pro Plus Launch Date Price in India
चीन में ओप्पो रेनो 9 प्रो के बाद रेनो 10 लॉन्च होने के लिए तैयार है लेकिन भारत में रेनो 8 के बाद उसके अगले मॉडल का इंतजार अभी तक चल रहा है। लीक डिटेल्स की मानी जाए तो भारत में रेनो 8 के बाद सीधा रेनो 10 सीरीज लॉन्च होगा।
ओप्पो की रेनो 10 सीरीज के इस साल के अंत में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हैंडसेट भारत में ओप्पो रेनो 8 सीरीज के उत्तराधिकारी के रूप में डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, ओप्पो ने लॉन्च के बारे में किसी भी डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines