OPPO Reno10 5G Price Revealed: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने हाल ही में रेनो 10 5जी सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इनमें रेनो 10 5जी, रेनो 10 प्रो 5जी और रेनो 10 प्रो प्लस 5जी शामिल है। इसके प्रो वैरिएंट को पहले ही खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है, लेकिन रेनो 10 5जी की कीमत का खुलासा इसके लॉन्च होने के करीब 6 दिनों बाद हुआ है।
जी हां, आखिरकार ओप्पो ने अपने रेनो 10 5जी के कीमत और प्री-ऑर्डर की घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए कीमत की घोषणा की गई है। जबकि, प्री-ऑर्डर के लिए फ्लिपकार्ट पर फोन को उपलब्ध किया गया है।
OPPO Reno10 5G Pre-Order Availability & Offers
ओप्पो रेनो 10 5जी को फ्लिपकार्ट पर 20 जुलाई दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। प्री-ऑर्डर करने के दौरान ग्राहकों के पास ऑफर्स के जरिए छूट पाने का भी मौका है।
ओप्पो रेनो 10 5जी को प्री-ऑर्डर ऑफर के साथ पेश किया गया है। आप SBI, AXIS और HDFC के क्रेडिट या डेबिट को यूज करके 3000 रुपये का ऑफ पा सकते हैं। साथ ही ईएमआई ऑप्शन के दौरान भी छूट का फायदा मिल सकेगा।
OPPO Reno 10 5G Launch Price in India
ओप्पो रेनो 10 5जी को 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसके साथ रैम एक्सपेनशन 8 जीबी तक है। इस तरह से फोन कुल 16जीबी रैम के साथ हो सकता है। भारत में ओप्पो रेनो 10 5जी के इस सिंगल वैरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है।
Oppo Reno 10 5G Specifications
सेगमेंट का पहला 32MP टेलीफोटो कैमरा वाला ओप्पो रेनो 10 5G बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 67W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा की बात करें तो ओप्पो रेनो 10 5G में f/1.7 लेंस ऑटोफोकस और OIS के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर, 32MP टेलीफोटो सेंसर और 8MP सेंसर शामिल है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
18 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines