Oppo Reno 8T 5G Sale: भारत में ओप्पो 8टी की पहली बिक्री शुरू, इन ऑफर्स से सस्ते में खरीद सकेंगे फोन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oppo Reno 8T 5G Sale Live: भारत में 3 फरवरी, 2023 को लॉन्च हुआ Oppo Reno 8T 5G सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। रेनो 8टी 5जी की सेल मशहूर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लाइव हो गई है।
ओप्पो Reno 8T 5G को फ्लिपकार्ट पर 10 फरवरी दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। रेनो 8टी 5जी की लॉन्च कीमत 26,999 रुपये है। इसकी पहली सेल के दौरान फोन पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानने के साथ-साथ इसके फीचर्स पर भी नजर डालते हैं।
Oppo Reno 8T 5G की सेल फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिल रही है। इस पर बैंक कार्ड ऑफर दिया जा रहा है। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 3000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। इसके अलावा एसबीआई के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर भी 3 हजार का डिस्काउंट है।
ओप्पो फोन को एक्सचेंज करने पर 3000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप ओप्पो रेनो 8टी 5जी खरीदने के लिए अपना ओप्पो फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 3000 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके अलावा Oppo Reno 8T की खरीदारी पर 6 महीने के लिए नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।
और पढ़िए –Vivo v27 Series की भारत में जल्द होने वाली एंट्री, जानिए कीमत और फीचर्स
Oppo Reno 8T 5G को फ्लिपकार्ट के जरिए सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन का सनराइज गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन सेल के लिए उपलब्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: