Oppo Reno 8 Pro 5G House of the Dragon Limited Edition Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में अपना सोने के अंडे वाला अनोखा फोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम ओप्पो रेनो 8 प्रो हाउस ऑफ दी ड्रागन लिमिटेड एडिशन है।
कंपनी का फ्लैगशिप फोन रेनो 8 प्रो 5जी (Reno 8 Pro 5G) का ग्लेज्ड ब्लैक वैरिएंट है, जोकि एक खास थीम के साथ डिजाइन किया गया है। ओप्पो का ये स्मार्टफोन हाउस ऑफ ड्रागन वेब सीरीज (House of Dragon Web Series) पर आधारित है, जिसके साथ ड्रैगन थीम के कई एक्सेसरीज भी यूजर्स प्राप्त कर सकेंगे। आइए आपको ओप्पो के लेटेस्ट रेनो 8 प्रो 5जी के बारे में विस्तार से बताते हैं।+
और पढ़िए – लूट लो मौका! यहां से मिल रहा है iPhone 13 बेहद सस्ता, कीमत पर 23 हजार से ज्यादा की छूट
Oppo Reno 8 Pro 5G Specifications
ओप्पो रेनो 8 प्रो 5जी का नया लिमिटेड एडिशन में 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर दिया गया है, जिससे फोन का दमदार प्रफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। इस फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है।
Oppo Reno 8 Pro 5G Camera & Battery
ओप्पो रेनो 8 प्रो 5जी के नए लिमिटेड एडिशन के कैमरे की बात करें तो ये ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ है। इसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर में है। जबकि, फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके जरिए फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
Oppo Reno 8 Pro Limited Edition Price and Availability
ओप्पो रेनो 8 प्रो 5जी House of the Dragon लिमिटेड एडिशन की कीमत 45,999 रुपये है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 13 दिसंबर, 2022 से सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। हालांकि, फोन की प्री-बुकिंग 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू है। आपको बता दें कि 13 दिसंबर से ओप्पो रेनो 8 प्रो हाउस ऑफ दी ड्रागन लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन खरीदारी के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। आप चाहें तो कंपनी की वेबसाइट से भी इस फोन को खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines