Oppo Reno 8 5G: जल्दी लूट लें मौका, 39000 का फोन सिर्फ 8,500 रुपये में! जानें ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oppo Reno 8 5G Price Discount and Offers: ओप्पो के कई स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें से एक रेनो 8 5जी भी है जिसे काफी पसंद किया जाता है। अगर आप भी कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं जो 5जी सपोर्ट समेत कई फीचर्स के साथ आता हो तो ओप्पो रेनो 8 5जी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसका 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है सस्ते में खरीदा जा सकता है, बस इसके लिए आपको कुछ ऑफर्स को अपनाना होगा।
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर (Flipkart Sale) ओप्पो रेनो 8 5जी (Oppo Reno 8 Sale) सस्ते में मिल रहा है। इसके 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है लेकिन इसे फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत पर 23 प्रतिशत यानी 9000 रुपये की छूट है। अगर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी अप्लाई किया जाए तो कीमत पर अधिक छूट पाई जा सकती है।
Oppo Reno 8 Pro 5G फोन पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध है। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 5 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकेंगे। ऐसे में फोन की कीमत पर 1,500 रुपये तक की छूट पा सकेंगे। इसके बाद फोन की कीमत 29,999 रुपये की जगह 28,500 रुपये हो सकती है।
आप इस फोन पर बैंक ऑफर के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी अप्लाई कर सकते हैं। चुनिंदा फोन को एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। ऐसे में फोन की कीमत 29,999 रुपये की जगह 9,999 रुपये हो सकती है। साथ में बैंक ऑफर भी अप्लाई हो जाता है तो फोन को आप 9,999 रुपये की जगह 8,499 रुपये में खरीद सकेंगे।
हालांकि, 20000 रुपये का एक्सचेंज छूट पाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करना होगा, जो लेटेस्ट मॉडल में आता हो। पूरा लाभ मिलने पर ही आपको छूट का लाभ मिल सकेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: