Oppo Reno 14 Pro: अगर आप कम दाम में प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। Flipkart पर Oppo Reno 14 Pro पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि इस फोन में 50MP के चार कैमरा सेंसर्स और शानदार डिजाइन दिया गया है, जिसे फ्लैगशिप लेवल का माना जाता है।
Oppo Reno 14 Pro की खासियत
यह फोन बेहद पतला और हल्का है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.48mm और वजन 201 ग्राम है। बैक पैनल पर दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 3.5x टेलीफोटो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही इसमें इंडस्ट्री की पहली ट्रिपल फ्लैश टेक्नोलॉजी मिलती है। फोन का Velvet Glass डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है, जिसे हाथ में पकड़ते ही अलग एहसास होता है।
फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार ऑफर
फ्लिपकार्ट पर इस फोन का 512GB वेरियंट 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर इस पर 5,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। यानी यह फोन सिर्फ 49,999 रुपये में मिल जाएगा। इधर इसके 256GB वेरियंट पर 4,500 रुपये की छूट दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- जल्द मार्केट में आ रहे क्रिस्टल लगे फोन और ईयरबड्स, क्या होगी कीमत?
एक्सचेंज ऑफर भी दमदार
अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 52,400 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडलों पर 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफर भी दिया जा रहा है। फोन दो रंगों— Pearl White और Titanium Grey में उपलब्ध है।
क्या है स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में 6.83-इंच OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है। इसका एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम और IP66, IP68 और IP69 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस इसे और मजबूत बनाता है।
फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिप, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है। पावर के लिए इसमें 6200mAh बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फ्लैगशिप कैमरा सेटअप
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और अंडरवॉटर फोटोग्राफी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें AI Eraser, Best Face, Call Summary और Translator जैसे एडवांस्ड AI फीचर्स भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- अब नहीं होगी फोन में स्पेस की टेंशन, ऐसे फ्री मिलेगा 50GB का स्टोरेज
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines