Oppo Reno 12 Pro, Reno 12 Features: ओप्पो रेनो 12 प्रो को जल्द ही भारत और ग्लोबल मार्किट में रेनो 12 के रेगुलर मॉडल के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए थे और कंपनी ने अब कंफर्म किया है कि ये हैंडसेट अन्य मार्केट में भी लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि लॉन्च की डेट आना अभी बाकी है, लेकिन एक टिपस्टर ने रेनो 12 सीरीज के दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। चलिए जानें इस बार रेनो सीरीज में क्या कुछ मिलेगा खास…
Oppo Reno 12 Pro, Reno 12 Specifications
लीक्स में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो रेनो 12 हैंडसेट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ 3D एमोलेड स्क्रीन होगा, जिसकी ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक होगी। रेनो 12 और रेनो 12 प्रो मॉडल के डिस्प्ले में कॉर्निंग का गोरिल्ला ग्लास 7i और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिलेगा।
मिलेगा दमदार प्रोसेसर
रेनो 12 और रेनो 12 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-एनर्जी SoC मिलेगा, जिसमें माली G615 GPU होगा, जिसे 12GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि ये फोन Android 14-बेस्ड ColorOS 14.1 पर चलेंगे। हैंडसेट में डस्ट और पानी से बचने के लिए IP65 रेटिंग भी होगी।
ये भी पढ़ें : iPhone में AI से लेकर नए OS तक, Apple आज करेगा कई बड़ी घोषणाएं
कैसा होगा कैमरा
दोनों हैंडसेट में Sony LYT-600 और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और IMX355 सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होने की संभावना है। स्टैंडर्ड मॉडल में 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 32-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा होगा, जबकि प्रो मॉडल में 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और साथ ही 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
46 मिनट में होगा फुल चार्ज
लीक हुई स्पेसिफिकेशन डिटेल्स में यह भी पता चलता है कि रेनो 12 और रेनो 12 प्रो में 5,000mAH की बैटरी होगी और यह 80W Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह फोन को 46 मिनट में जीरो से 100 परसेंट तक चार्ज कर देगा। यह वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और डुअल नैनो सिम कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
4 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
6 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
9 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines