Oppo Reno 12 Pro Features: आजकल स्मार्टफोन्स में एक से बढ़कर एक AI फीचर आ गए हैं। इसने स्मार्टफोन के साथ हमारे इंटरैक्शन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। हालांकि कुछ कंपनियां AI शब्द को सिर्फ एक मार्केटिंग की तरह यूज कर रही हैं, यूजर्स के बीच एक्ससिटेमेंट को बढ़ाने के लिए इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। अब, AI स्मार्टफोन इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा बन रहा है और यह हमारे डेली यूज और काम करने के तरीके को भी बदल रहा है।
बाजार में आपको हर प्राइस रेंज में अब AI फीचर्स वाले फोन मिल जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज और Google Pixel 8 सीरीज में जैसे AI फीचर्स मिल रहे हैं ऐसे ही फीचर अब Oppo भी अपने फैंस के लिए लेटेस्ट Reno 12 लाइनअप के साथ ले आया है। Oppo Reno 12 5G स्लीक, कैमरा-सेंट्रिक फोन है और इसमें कई AI वाले खास फीचर्स हैं। कुछ फीचर्स तो ऐसे है जो अभी तक एप्पल के डेढ़ लाख वाले iPhone में भी नहीं हैं। चलिए पहले डिवाइस की कीमत जानते हैं…
Oppo Reno 12 Pro की कीमत
Oppo Reno 12 को भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। आप इसे फ्लिपकार्ट और ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं फोन के साथ आप एक Screen Protection Plan भी ले सकते हैं जो सिर्फ 1,999 रुपये में मिल रहा है। चलिए अब फोन के सबसे खास फीचर्स के बारे में जानते हैं…
AI Eraser
Oppo Reno 12 Pro में आपको एक AI इरेजर फीचर मिलता है जो काफी जबरदस्त है। इसकी मदद से आप अपनी फोटो से किसी भी शख्स को हटा सकते हैं। AI का यूज करके ये फीचर फोटो को ऐसा बना देता है जिसे देखकर लगता है की मानो वहां कोई शख्स था ही नहीं।
Post का लिख देता है कैप्शन
अगर आप सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं तो आपको बता दें कंपनी ने इसमें एक कमाल का AI फीचर दिया है जो आपके पोस्ट का खुद ही कैप्शन भी लिख देता है। एक क्लिक में आप इससे भी पोस्ट का कैप्शन लिखवा सकते हैं।
AI Studio
ओप्पो का ये फोन इतना जबरदस्त है कि ये आपके सोशल मीडिया एकाउंट्स के लिए DP भी खुद बना सकता है। बस इसमें आपको अपनी एक फोटो को अपलोड कर देना है, इसके बाद AI जनरेटेड DP आपको मिल जाएगी।
AI Recording Summary
अब आपको घंटों तक बोरिंग लेक्चर सुनने की जरूरत नहीं है। ओप्पो के इस फोन में कंपनी ने AI रिकॉर्डिंग समरी के नाम से एक फीचर पेश किया है जो आपको लेक्चर में क्या कुछ हुआ इसका एक समरी दे देता है।
AI Best Face
Oppo Reno 12 Pro में कंपनी ने AI Best Face के नाम से भी एक फीचर को पेश किया है जो ग्रुप फोटो को जबरदस्त बना सकता है। दरअसल कई बार ग्रुप फोटो लेते वक्त किसी न किसी की आंखें बंद रह जाती हैं। ऐसे में फोटो काफी खराब लगती है लेकिन इसका AI फीचर किसी भी शख्स की बंद आंखें भी खोल सकता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines