Oppo Reno 12 5G Series Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में दिग्गज फोन निर्माता कंपनी ओप्पो के कई शानदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। 10 हजार रुपये की शुरुआती कीमत से लेकर बजट फ्रेंडली और फ्लैगशिप फोन की भी लंबी लाइन लगी हुई है। आगामी दिनों में कंपनी की ओर से मिड रेंज में दो फोन पेश किए जाएंगे। लेटेस्ट सीरीज में ओप्पो रेनो 12 5जी और ओप्पो रेनो 12 प्रो 5जी फोन शामिल होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन अपने फीचर्स के चलते खास हो सकते हैं। भारत में ओप्पो रेनो 12 5जी सीरीज कब लॉन्च लॉन्च होगी। इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स क्या हो सकते हैं? आइए जानते हैं।
ओप्पो रेनो 12 5जी सीरीज की लॉन्च डेट
ओप्पो की ओर से आगामी रेनो 12 5जी सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया जा चुका है। कंपनी ने बता दिया है कि वो अपने लेटेस्ट सीरीज को 12 जुलाई 2024 को भारतीय बाजार में उतारने वाली है। इस सीरीज के तहत रेनो 12 5जी और रेनो 12 प्रो 5जी 12 जुलाई को लॉन्च होंगेो। दोनों ही फोन अपने फीचर्स के चलते खास होंगे।
रेनो 12 5जी सीरीज की कीमत और उपलब्धता
बात करें कीमत और उपलब्धता है कि तो कंपनी ने अभी तक रेनो 12 5जी सीरीज की कीमत का कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन को 30 हजार रुपये से 40 हजार रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। उपलब्धता की बात करें तो ओप्पो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर दोनों फोन लॉन्च होने के बाद खरीदने के लिए भी उपलब्ध कर दिए जाएंगे। Reno 12 के 3 कलर ऑप्शन- सनसेट पीच, एस्ट्रो सिल्वर और मैट ब्राउन होंगे। जबकि, प्रो मॉडल 2 कलर ऑप्शन- सनसेट गोल्ड और स्पेस ब्राउन में उपलब्ध होगा।
OPPO Reno 12 5G Series Display
बात की जाए आगामी रेनो 12 सीरीज की खासियत की तो अभी तक कुछ जानकारी ऑफिशियली सामने आई हैं तो कुछ जानकारी लीक के माध्यम से लोगों के बीच हैं। गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ रेनो 12 5जी का डिस्प्ले होगा। जबकि, रेनो 12 प्रो 5जी के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 स्क्रीन मिलेगी। दोनों फोन क्वाड-माइक्रो कर्व्ड इनफिनिट व्यू और 6.7 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ होंगे। दोनों मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स तक पीक एचडीआर ब्राइटनेस, 1.69 मिमी साइड बेजेल्स और 93.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 10-बिट पैनल 1.07 बिलियन कलर डिस्प्ले के साथ होंगे।
OPPO Reno 12 5G Series Camera & Battery
कैमरे और बैटरी की बात करें तो रेनो 12 5जी सीरीज में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8MP का सेंसर होगा।बेस मॉडल में तीसरे सेंसर के रूप में 2MP का मैक्रो शूटर और टॉप मॉडल में 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे की बात करें तो बेस मॉडल में 32MP का सेल्फी कैमरा और टॉप मॉडल में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा कैमरे के साथ AI फीचर्स भी शामिल होंगे।
बैटरी की बात करें दोनों फोन दमदार बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट के साथ होंगे। दोनों मॉडल में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने के कारण फोन को केवल 46 सेकेंड में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी बैटरी को 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो धूल और पानी से बचाव के लिए IP65-रेटिंग, स्पीकर, सिम कार्ड ट्रे, यूएसबी-सी पोर्ट जैसे सपोर्ट मिलेंगे। फोन के साथ VoWiFi पर लैग-फ्री वॉयस कम्युनिकेशन का सपोर्ट मिलेगा। ये सीरीज 4nm MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर के साथ होगी, जिसमें AI के लिए MediaTek APU 655 होगा। AI संबंधित कई फीचर्स जैसे- AI क्लियर फेस, AI रिकॉर्डिंग समरी, AI राइटर, AI इरेजर 2.0 आदि का सपोर्ट मिलेगा।
ये भी पढ़ें- आधी कीमत में Samsung का फ्लैगशिप फोन, चीते जैसी तेज परफॉर्मेंस सस्ते में
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 hr agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
4 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
7 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines