OPPO Reno 10 Series Release Date Price in India: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो अपनी नई सीरीज को जल्द पेश करने वाली है। भारतीय बाजार में ओप्पो रेनो 10 सीरीज 10 जुलाई 2023 को लॉन्च होगी। इसके साथ ही कंपनी अपने Enco Air 3 Pro TWS इयरफोन को भी पेश करेगी। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने कुछ स्पेक्स और फीचर्स का खुलासा कर दिया है। जबकि, लीक के जरिए इसकी कीमत समेत अन्य डिटेल्स भी साझा की गई है। आइए ओप्पो रेनो 8 सीरीज के बारे में जानते हैं।
OPPO Reno 10 Series Price in India (Leaked)
भारत में ओप्पो रेनो 10 सीरीज 10 जुलाई 2023 को लॉन्च होगा। इस सीरीज में रेनो 10 (Reno 10), रेनो 10 प्रो (Reno 10 Pro) और रेनो 10 प्रो+ (Reno 10 Plus) शामिल होंगे। लीक की मानें तो ओप्पो रेनो 10 सीरीज को 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।
टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ओप्पो रेनो 10 सीरीज की कीमत का खुलासा किया है। इसके अनुसार रेनो 10 की कीमत 38,999 रुपये, रेनो 10 प्रो की कीमत 44,999 रुपये और रेनो 10 प्रो प्लस की कीमत 59,999 रुपये है।
OPPO Reno 10 Series Specifications
ओप्पो रेनो 10 सीरीज में पंच-होल कटआउट वाली 3डी घुमावदार स्क्रीन होगी। इसके पीछे एक पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल होगा। एक वेबसाइट पर ये फोन लिस्टेड है जिसके अनुसार रेनो 10 प्रो 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ उपलब्ध होगा, जबकि ओप्पो रेनो 10 का 8GB + 256GB ऑप्शन उपलब्ध होगा।
कैमरे की बात करें तो रेनो 10 सीरीज में परिस्कोप कैमरे की जगह 32MP टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। इस सीरीज का रेनो 10 प्रो प्लस वेरिएंट ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ होगा। इस सीरीज में मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल, OIS सपोर्ट पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर के साथ हो सकती है।
OPPO Enco Air 3 Pro Price (Leaked)
ओप्पो रेनो 10 सीरीज के अलावा TWS ईयरफोन भी लॉन्च होगा। इसका नाम Enco Air 3 Pro होगा। उम्मीद है कि इसको 7,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट के माध्यम से इस नए TWS ईयरफोन को भी पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
9 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
11 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
14 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
16 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines