OPPO Reno 10 Series Launch Event and Time: भारत में ओप्पो रेनो 10 सीरीज 5जी को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में रेनो 10 (Reno 10), रेनो 10 प्रो (Reno 10 Pro) और रेनो 10 प्रो+ (Reno 10 Plus) शामिल होंगे। रेनो 10 सीरीज स्मार्टफोन के अलावा Enco Air 3 Pro TWS इयरफोन को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा।
अगर आप भी ओप्पो रेनो 10 5जी सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो बस 10 जुलाई को आपका ये इंतजार खत्म हो जाएगा। आप चाहें तो इस सीरीज की लॉन्चिंग भी अपने घर बैठे देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से ओप्पो रेनो 10 सीरीज का लॉन्च इवेंट देख सकते हैं?
OPPO Reno 10 Series Launch Event and Time in India
भारतीय बाजार में ओप्पो रेनो 10 सीरीज और Enco Air 3 Pro को भी पेश किया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल से रेनो 10 सीरीज लॉन्च होगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के माध्यम से भी फोन और TWS इयरफोन लॉन्च होंगे। 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे से ओप्पो रेनो 10 सीरीज और Enco Air 3 Pro को लॉन्च किया जाएगा।
OPPO Reno 10 Series Price (Leaked)
ओप्पो रेनो 10 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रेनो 10 सीरीज की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये होगी। जबकि, रेनो 10 प्रो की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये और रेनो 10 प्रो प्लस की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये हो सकती है।
OPPO Enco Air 3 Pro Price (Leaked)
ओप्पो रेनो 10 सीरीज के अलावा TWS ईयरफोन की कीमत भी लीक के जरिए सामने आई है। बताया जा रहा है कि Enco Air 3 Pro को 7,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा।
OPPO Reno 10 Series Camera (Leaked)
ओप्पो रेनो 10 सीरीज में एक पिल शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकती है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर हो सकता है। इसमें 32MP का टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है। हालांकि, लॉन्च होने के बाद ही ओप्पो रेनो 10 सीरीज की सटिक जानकारी सामने आ जाएगी।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
10 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
12 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
15 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
17 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines