Oppo Reno 10 Series Launch Date Price In India: ओप्पो ने पिछले हफ्ते चीन में अपनी रेनो 10 सीरीज में रेनो 10, रेनो 10 प्रो और रेनो 10 प्रो + स्मार्टफोन को लॉन्च किया। अब, कंपनी इन स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी में है। इस बीच जाने-माने टिप्स्टर पारस गुगलानी ने भारत के लिए ओप्पो रेनो 10 सीरीज के लॉन्चिंग डेट, कीमत और कलर ऑप्शन का खुलासा किया है।
Oppo Reno 10 Series: भारत में कीमत, लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन
टिपस्टर के अनुसार, रेनो 10 सीरीज भारत में सिल्वर ग्रे, कॉन्फिडेंशियल ब्लैक और ड्रीम गोल्ड जैसे तीन कलर ऑप्शन में आएगी। ओप्पो रेनो 10 का बेस मॉडल 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरी ओर, रेनो 10 प्रो और रेनो 10 प्रो + 12 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस होंगे।
कीमत की जानकारी देते हुए पारस गुगलानी ने बताया है कि रेनो 10 के बेस मॉडल की कीमत 31,000 रुपये से 33,000 रुपये होने की उम्मीद है। वहीं, रेनो 10 प्रो की कीमत 35,000 रुपये से 39,000 रुपये और ओप्पो रेनो 10 प्रो+ की कीमत 41,000 रुपये से 43,000 रुपये के बीच होने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः आ रहा है नए कलर में ये प्रीमियम फोन! जानिए क्या होगी कीमत?
जहां तक लॉन्चिंग डेट की बात है तो पारस गुगलानी के मुताबिक, Oppo Reno 10 series भारत में जून के तीसरे सप्ताह में दस्तक दे सकती है। हालाांकि, फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी सटीक लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि रेनो 10, रेनो 10 प्रो और चीन में लॉन्च किए गए रेनो 10 प्रो+ क्रमशः स्नैपड्रैगन 778जी, डाइमेंशन 8200 और स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित हैं। संभावना है कि इसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ ये स्मार्टफोन्स भारत में भी दस्तक देंगे।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
10 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
12 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
15 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
17 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines