Oppo Reno 10 Pro Plus Launch Date: ओप्पो का रेनो 10 सीरीज 24 मई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस सीरीज में ओप्पो रेनो 10, ओप्पो रेनो 10 प्रो और ओप्पो रेनो 10 प्रो + शामिल होंगे। कंपनी फोन को सबसे पहले चीन में 24 मई 2023 को लॉन्च करेगी।
चीन में लॉन्च करने से पहले ही ओप्पो रेनो 10 सीरीज के लिए लैंडिंग पेज को ओप्पो चाइना की वेबसाइट पर पहले ही लाइव कर दिया गया है, जिसमें इसके कुछ प्रमुख डिटेल्स का खुलासा किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की हुई पुष्टी
वीबो हैंडल के जरिए ओप्पो ने जल्द लॉन्च होने वाले रेनो 10 सीरीज के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की घोषणा की है। कंपनी द्वारा ओप्पो रेनो 10 प्रो + कैमरा विवरण की पुष्टि की गई है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा।
Oppo Reno 10 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो ने अपने वीबो हैंडल के माध्यम से पुष्टि की कि आगामी सीरीज के हाई वेरिएंट यानी ओप्पो रेनो 10 प्रो प्लस में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और f/2.5 अपर्चर से लैस 64-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर होगा। हालांकि, अन्य दो सेंसर का अभी खुलासा नहीं हुआ है। जारी किए गए पोस्टर की मानें तो फोन के रियर पैनल पर एक एलईडी फ्लैश और आगे की ओर एक पंच-होल हाउसिंग फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इसके अलावा ये फोन ColorOS 13.1 पर चलेगा और इसमें MariSilicon X NPU होगा। स्टोरेज और रैम कॉन्फिगरेशन की भी पुष्टि की गई है। ये 16GB तक रैम और 512GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज पैक करेगा।
Oppo Reno 10 Pro Plus की कीमत और उपलब्धता
ओप्पो ने ये भी पुष्टि की कि आगामी रेनो 10 प्रो+ को ब्रिलियंट गोल्ड शेड में उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि आधिकारिक वेबसाइट पर उत्पाद लिस्टिंग से फोन के मून सी ब्लैक और ट्वाइलाइट पर्पल कलरवे का भी पता चला है। हालांकि, फोन की कीमत के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
Oppo Reno 10 Pro Plus की भारत में लॉन्च डेट
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की वेबसाइट पर भी ओप्पो रेनो 10 प्रो और प्रो + मॉडल देखा गया था, जो एक भारत लॉन्च का सुझाव दे रहा था। यहां पर फोन को मॉडल नंबर CPH2525 और CPH2521 के साथ देखा गया है, लेकिन अभी तक इसकी कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है।
(Provigil)
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines