OPPO Reno 10 Pro 5G Flipkart Sale Deals: हाल ही में ओप्पो ने रेनो 10 सीरीज के तहत तीन मॉडल को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज में ओप्पो रेनो 10 5G, रेनो 10 प्रो 5G और रेनो 10 प्रो+ 5G स्मार्टफोन शामिल है। तीनों ही मॉडल अलग-अलग कीमत और फीचर्स के साथ हैं।
बात करें ओप्पो रेनो 10 प्रो 5जी की तो फ्लिपकार्ट पर इसे सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान रेनो 10 प्रो 5जी 39 हजार रुपये तक की छूट के साथ मिल रहा है। हालांकि, इस ऑफर का पूरा फायदा पाना इतना आसान नहीं है। इसलिए आइए जानते हैं कि कैसे आप रेनो 10 प्रो 5जी को 39 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकेंगे।
OPPO Reno 10 Pro 5G Price Discounts
ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 44,999 रुपये से घटाकर दिखाई गई है। ऐसे देखा जाए तो फोन पर सीधा 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
OPPO Reno 10 Pro 5G Bank Offer
इसके अलावा बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जो ग्राहक को चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके 10 प्रतिशत छूट का फायदा दे सकता है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ग्राहकों को ईएमआई ऑप्शन के जरिए भी फोन खरीदने का मौका दे रहा है।
OPPO Reno 10 Pro 5G Exchange Offers
अब बात करते हैं ओप्पो रेनो 10 प्रो 5जी पर मिलने वाले अधिक डिस्काउंट की तो ये एक्सचेंज छूट के जरिए पाया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर रेनो 10 प्रो पर 39,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसको सफलतापूर्वक अप्लाई करने के लिए ऐसा फोन बदलें जिसकी कंडीशन अच्छी हो और वो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो। इसके बाद ही आपके लिए फोन सिर्फ 999 रुपये का पड़ सकता है।
Oppo Reno 10 Pro 5G Specifications
ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5G में 6.7 इंच फुल-एचडी+ OLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसके साथ 1,080X 2,412 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 778G 5G SoC प्रोसेसर है, जिसे 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोन में 80W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS और f/1.8 लेंस के साथ 50MP का प्राइमरी Sony IMX890 सेंसर है। यूनिट में 32MPल टेलीफोटो सेंसर और 8MP वाइड-एंगल कैमरा भी शामिल है। इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines