OPPO Reno 10 5G Series Release Date in India: दिग्गज फोन निर्माता कंपनी ओप्पो अपना नया मॉडल भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी जल्द ही ओप्पो रेनो 10 5G सीरीज को भारत में लॉन्च कर सकती है।
हालांकि, अभी तक इस बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। जबकि, ऑनलाइन लीक के जरिए फोन की लॉन्चिंग से लेकर अन्य जानकारी सामने आई है। आइए ओप्पो रेनो 10 5G सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 10 Series Price (Leaked)
ओप्पो रेनो 10 5G सीरीज में ओप्पो रेनो 10, रेनो 10 प्रो और रेनो 10 प्रो प्लस मॉडल शामिल होंगे। इस सीरीज की कीमत ऑनलाइन लीक हुई है। एक टिपस्टर ने सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है।
टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार ओप्पो रेनो 10 की शरुआती कीमत भारत में करीब 30 हजार रुपये होगी। जबकि, ओप्पो रेनो 10 प्रो 40,000 रुपये और ओप्पो रेनो 10 प्रो प्लस 50,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है।
Oppo Reno 10 5G Series Availability in India
इसी साल मई में ओप्पो रेनो 10 5G सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया था। जुलाई में ये सीरीज भारत में भी लॉन्च हो जाएगी। इसके ओप्पो रेनो 10 प्रो+ का भारतीय वेरिएंट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC के साथ आए गा। खरीदने के लिए ओप्पो रेनो 10 5G सीरीज को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध किया जाएगा।
Oppo Reno 10 Pro Plus 5G Specs (Leaked)
फ्लिपकार्ट और ओप्पो के जरिए ओप्पो रेनो 10 5जी सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। इसके मुताबिक ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें प्राइमरी टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा 64MP का होगा। जबकि, दो अन्य कैमरे OIS के साथ 50MP Sony IMX890 सेंसर और 8MP के Sony IMX355 वाइड-एंगल सेंसर के साथ होंगे।
फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बात करें अगर लॉन्चिंग की तो अभी तक इसकी पुष्टी नहीं की गई है। जबकि, लीक में सामने आया है कि ओप्पो रेनो 10 5जी सीरीज जुलाई के मध्य तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
58 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines