Oppo Reno 10 5G Series भारत में लॉन्च, तीनों फोन में मिले तगड़े फीचर्स; जानें कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oppo Reno 10 5G Series Launch Price in India: भारत में ओप्पो रेनो 10 5जी सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में ओप्पो रेनो 10 5G, रेनो 10 प्रो 5G और रेनो 10 प्रो+ 5G स्मार्टफोन शामिल है। फ्लिपकार्ट और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ओप्पो रेनो 10 5जी सीरीज पेश की गई है। तीनों मॉडल एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। आइए रेनो 10 5जी सीरीज के बारे में जानते हैं।
Oppo Reno 10 Series Price in India
भारत में ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5G का सिंगल वेरिएंट- 12GB रैम +256GB स्टोरेज पेश किया गया है जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। जबकि, ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G की शुरुआती कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये है। अभी तक ओप्पो रेनो 10 5G की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इसकी घोषणा 20 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे IST पर की जाएगी।
ओप्पो रेनो 10 5जी सीरीज के दोनों प्रो मॉडल ग्लॉसी पर्पल और सिल्वर ग्रे शेड्स में लॉन्च किए गए है। जबकि, ओप्पो रेनो 10 5G को आइस ब्लू और सिल्वरी ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ओप्पो रेनो 10 प्रो 5जी और ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5जी की बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। ये सीरीज फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5G में 6.74-इंच AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 1,240x 2,722 पिक्सल, 1400 निट्स ब्राइटनेस और HDR 10+ सपोर्ट के साथ है। ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित ColorOS 13.1 पर चलता है। इस फोन में ग्लास पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटिंग है।
ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5G मॉडल ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC द्वारा संचालित है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/2.5 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 64MP पेरिस्कोप सेंसर, f/1.8 और OIS के साथ 50MP Sony IMX890 सेंसर और 8MP वाइड-एंगल सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP का शूटर है।
ओप्पो का रेनो 10 प्रो+ 5G 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5जी, एनएफसी, वाई-फाई 6, जीपीएस, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक फेस अनलॉक और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5G में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 4,700mAh बैटरी है। सिर्फ 27 मिनट में फोन की बैटरी 0 से 100 प्रतिशत बैटरी चार्ज हो सकती है।
ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5G जैसा ही ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G में सिम और सॉफ्टवेयर है। ये फोन 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080X 2,412 पिक्सल) OLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ है। ये ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 778G 5G SoC पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS और f/1.8 लेंस के साथ 50MP का प्राइमरी Sony IMX890 सेंसर है। यूनिट में 32MPल टेलीफोटो सेंसर और 8MP वाइड-एंगल कैमरा भी शामिल है। इसमें फ्रंट में समान 32MP का सेल्फी कैमरा है। हैंडसेट में 80W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी है।
ओप्पो रेनो 10 5G में ओप्पो रेनो 10 प्रो जैसे स्पेसिफिकेशन्स हैं। फोन में ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC है, जो 8GB रैम के साथ है। इसमें 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। इसमें 67W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
कैमरा सेटअप में f/1.7 लेंस ऑटोफोकस और OIS के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर, 32MP टेलीफोटो सेंसर और 8MP सेंसर शामिल है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर है। इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शन और सेंसर प्रो मॉडल के समान हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: