OPPO ने Google के साथ एक साझेदारी कर मोबाइल AI को और ज्यादा पर्सनल सेफ और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए AI Mind Space लॉन्च किया है. यह विशेष रूप से एडवांस्ड AI क्षमताओं, AI मॉडल डिप्लॉयमेंट और AI प्राइवेसी पर केंद्रित है. OPPO का लक्ष्य है कि यूजर्स को एक ऐसा AI एक्सपीरियंस मिले जो सरल, सेफ और ज्यादा इन्टुइटिव हो. इन सभी नई AI सुविधाओं का पूरा सेट OPPO Find X9 सीरीज और ColorOS 16 में पेश किया जाएगा.
AI Mind Space
AI Mind Space Find X9 सीरीज में उपलब्ध होगी. यह ऐप यूजर्स को स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट, इमेज या वेब पेज को तीन अंगुलियों की स्वाइप से सीधे एक व्यवस्थित हब में सेव करने की सुविधा देता है. AI Mind Space खुद-ब-खुद कंटेंट को कैटेगरीज में बांटता है, जिससे यूजर के आइडिया और जानकारी एक जगह सुरक्षित रहती है.
Google Gemini के साथ इंटिग्रेशन
OPPO ने AI Mind Space को Google Gemini से जोड़ा है. इसके जरिए Gemini यूजर के AI Mind Space में सेव किए गए कंटेंट को पढ़कर उसमें से कार्य करने में मदद करता है. यूजर्स हमेशा नियंत्रित रहते हैं और चुन सकते हैं कि Gemini किन जानकारियों तक एक्सेस कर सकता है. उदाहरण के लिए, कोई यूजर ट्रिप प्लान कर रहा हो, तो AI Mind Space में आर्टिकल और नोट्स सेव करके Gemini से पूरा ट्रिप इटिनेररी तैयार करवाई जा सकती है.
Gemini लाइव फीचर्स
Gemini के जरिए यूजर्स अन्य OPPO ऐप्स से जुड़ सकते हैं, स्क्रीन या कैमरा साझा कर सकते हैं और फोटो एडिटिंग भी कर सकते हैं. Nano Banana इमेज एडिटिंग मॉडल की मदद से यूजर सरल प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके फोटो को क्रिएटिव तरीके से सुधार सकते हैं.
Gemini Live फीचर से यूजर अपनी स्क्रीन या कैमरा के जरिए किसी भी चीज के बारे में जानकारी ले सकते हैं, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड पा सकते हैं या रोजमर्रा की चीजों को ठीक करने में मदद ले सकते हैं.
प्राइवेसी और सेफ्टी पर जोर
OPPO और Google ने यूजर प्राइवेसी को प्राथमिकता दी है. यह सहयोग OPPO AI Private Computing Cloud (PCC) पर आधारित है, जो Google Cloud के Confidential Computing Services का उपयोग करता है.
इस आर्किटेक्चर में AI प्रोसेसिंग के लिए संवेदनशील डेटा सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड रखा जाता है, जिससे कोई थर्ड पार्टी, यहां तक कि OPPO भी इसे एक्सेस नहीं कर सकता. AI Mind Space, AI Search, AI Call Summary, AI VoiceScribe, AI Recorder और AI Writer सभी इसी सुरक्षित सिस्टम में काम करेंगे.
OPPO Find X9 सीरीज पर लॉन्च और बोनस
OPPO Find X9 और Find X9 Pro के खरीदारों को Google AI Pro का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसमें Gemini के नए और पावरफुल फीचर्स के साथ 2TB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- Instagram Stories में अब AI करेगा आपकी तस्वीरों का मेकओवर, एक लाइन लिखकर बदलें बैकग्राउंड, एड और रिमूव का भी ऑप्शन
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
8 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
11 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines