Upcoming Oppo New Smartphone: चाइनीज स्मार्टफोन ओप्पो भी मार्केट में अपना एक नया फोन लॉन्च करने पर काम कर रहा है। कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन ओप्पो A38 है, जो एक एंट्री लेवल फोन होगा। डिवाइस को एक के बाद एक अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा रहा है, जिससे संकेत मिल रहा है यह जल्द ही वैश्विक बाजार में दस्तक दे सकता है। इस बीच आधिकारिक लॉन्च से ओप्पो ए 38 के स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा हुआ है।
Oppo A38 Price and Launch Date
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को यूरोपीय बाजार में आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह डिवाइस 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज आ सकता है, जिसकी यूरोपीय बाजार में EUR 159 हो सकती है। संभावना है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार के साथ ही एशियाई बाजारों में भी जल्द दस्तक दे सकता है।
Oppo A38 Specifications
स्पेसिफिकेशन को लेकर कहा जा रहा है कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 1612×720 पिक्सल के रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसे 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से जुड़े होने की संभावना है। यह ColorOS 13 स्किन के साथ एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।
यह भी पढ़ेंः 16GB रैम के साथ आएगा Redmi का ये जबरदस्त स्मार्टफोन! गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
कैमरे की बात करें तो ओप्पो के इस अपकमिंग बजट स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का कैमरा शामिल हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलने की उम्मीद है।
किसी भी फोन के लिए बेहतर बैटरी का होना बेहद ही आवश्यक होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लगता है कि कंपनी की ओर से ओप्पो A38 में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग के लिए इसमे USB-C पोर्ट सपोर्ट मिल सकता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
32 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines