News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
OPPO K13X 5G Launching Today in India: ओप्पो का नया 5जी फोन भारत में आज यानी 23 जून, सोमवार को लॉन्च होने वाला है। कम बजट में बेहतरीन फीचर्स के साथ ओप्पो के13एक्स 5जी लॉन्च हो रहा है। दोपहर 12 बजे ओप्पो के13एक्स 5जी लॉन्च कर दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर लाइव होने के साथ ओप्पो के13एक्स की कीमत और फीचर्स का खुलासा हो जाएगा। ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के13एक्स 5जी लॉन्च हो जाएगा। आइए लॉन्च से पहले ही ओप्पो के13एक्स 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ओप्पो के13एक्स 5जी को बजट फ्रेंडली फोन बताया जा रहा है। इसके तीन रैम वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं। 4GB रैम +128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ फोन उपलब्ध होगा। इसके दो कलर ऑप्शन्स- मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच है। खरीदने के लिए फोन को फ्लिपकार्ट और ओप्पो की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध किया जाएगा। इसकी कीमत 15 हजार रुपये तक हो सकती है।
ओप्पो के13एक्स फोन के बारे में काफी कुछ लॉन्च से पहले ही पता चल चुका है। इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ डिस्प्ले होगा। ग्लॉव्स टच सपोर्ट के साथ आने वाले डिस्प्ले में 1000 निट्स तक ब्राइटनेस स्क्रीन है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलेगा जो फोन को बेहतरीन ढंग से चलाने में मदद करेगा। ये एक डैमेजप्रूफ 360 डिग्री आर्मल बॉडी के साथ आने वाला फोन होगा जो अचानक गिरने पर भी टूटेगा नहीं। इसमें IP65 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखेगा।
ओप्पो के13एक्स 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। आगे की तरफ से वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इसमें AI पावर्ड कैमरा सेटअप भी मिलेगा।
बैटरी की बात करें तो 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W सुपरवूक फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ है। दावे अनुसार इस फोन की बैटरी 5 साल की ड्यूरेबिलिटी के साथ है। सिर्फ 37 मिनट में इसकी बैटरी 50 फीसदी तक फुल चार्ज हो सकती है।
ये भी पढ़ें- iPhone 16 Pro हुआ 10000 रुपये सस्ता, यहां से खरीदने पर मिल रही है ढेरों छूट
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।