OPPO K13x 5G Sale: ओप्पो ने अपने बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन की लिस्ट में एक नए 5जी फोन को कुछ दिन पहले ही शामिल किया है जिसका नाम ओप्पो के13एक्स 5जी है जिसे 23 जून को लॉन्च किया गया है। पहली बिक्री आज यानी 27 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा फीचर के साथ आने वाला बजट फ्रेंडली फोन, ओप्पो के13एक्स 5जी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से ओप्पो का नया 5जी फोन खरीद सकते हैं।
यहां मिलेगा OPPO K13x 5G फोन
27 जून को दोपहर 12 बजे से ओप्पो के13एक्स 5जी की बिक्री शुरू हो चुकी है। इस फोन को भारत के अलग-अलग प्लेटफॉर्म खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। रिटेल स्टोर से भी इसे खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट और ओप्पो की वेबसाइट पर इस फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। ओप्पो के13एक्स 5जी को असल कीमत से कम में खरीद सकते हैं।
OPPO K13x Sale Price
ओप्पो के13एक्स 5जी के तीन वेरिएंट- 4GB +128GB, 6GB +128GB और 8GB +128GB हैं। तीनों स्मार्टफोन की कीमत अलग-अलग है। 4जी रैम वाले फोन की कीमत 11,999 रुपये, 6GB रैम वाले फोन की कीमत 12,999 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
OPPO K13x Bank Discounts
बैंक ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। No Cost EMI ऑफर भी दिया जा रहा है जिसके जरिए ओप्पो के13एक्स को डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए आसान किस्त के साथ खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड है तो इसके इस्तेमाल से 5 प्रतिशत कैशबैक हासिल कर सकते हैं।
OPPO K13x 5G Exchange
ओप्पो के13एक्स पर 10,650 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है जिसका पूरा फायदा टर्म्स एंड कंडीशन में आने वाले फोन पर ही मिलेगा। आप जिस फोन को एक्सचेंज कर रहे हैं उसकी कंडीशन अच्छी होनी चाहिए और वो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आना चाहिए।
ये भी पढ़ें- iPhone 16 की कीमत में भारी गिरावट, 128GB पर 9901 रुपये की छूट; फटाफट जानें डील
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
20 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
23 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines