---विज्ञापन---

OPPO K13x 5G: 27 जून से ओप्पो के नए फोन की सेल शुरू, मिलेगी 4000 रुपये की छूट; जानें फीचर्स

OPPO K13x 5G Sale Price in India: ओप्पो के13एक्स 5जी की बिक्री 27 जून से शुरू होगी। आप सेल के दौरान फोन को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसकी कीमत पर कितनी छूट मिलेगी और क्या स्पेसिफिकेशन हैं।

OPPO K13x 5G Sale Price in India: हाल ही में ओप्पो ने K सीरीज में नए वेरिएंट के13एक्स 5जी को शामिल किया है जिसे सस्ते में खरीदने का खास मौका मिल रहा है। पहली सेल के दौरान ओप्पो के13एक्स 5जी फोन छूट के साथ मिल सकता है। इस फोन की बिक्री 27 जून, शुक्रवार को शुरू है। दोपहर 12 बजे से ओप्पो के13एक्स 5जी की बिक्री शुरू हो जाएगी और इसे आप डिस्काउंट के जरिए सस्ते में खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कि ओप्पो के13एक्स 5जी फोन की कीमत पर कितनी छूट मिल रही है? कैसे और कहां से ओप्पो के13एक्स 5जी को खरीद सकते हैं? इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानते हैं।

OPPO K13x Sale in India

ओप्पो के13एक्स 5जी को फ्लिपकार्ट के जरिए छूट के साथ खरीद सकते हैं। 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पर 23 प्रतिशत छूट मिल रही है। 27 जून, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद ओप्पो के13एक्स की बिक्री लाइव कर दी जाएगी। इस दौरान फोन का 6जीबी वेरिएंट 16,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में मिल सकेगा।

---विज्ञापन---

बैंक ऑफर्स के बाद फोन होगा और भी सस्ता

कीमत पर अधिक छूट पाने के लिए ओप्पो के13एक्स 5जी पर मिल रहे बैंक ऑफर्स को अप्लाई कर सकते हैं। चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ओप्पो के13एक्स 5जी को खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी कीमत पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल कर सकेंगे। कुछ चुनिंदा कार्ड पर 120 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। इसके अलावा EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है जिससे फोन को आसान किस्त के साथ खरीद सकते हैं।

OPPO K13x 5G Specifications

बात करें फोन की खासियत की तो ओप्पो के 13 एक्स में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन की स्क्रीन 240Hz रिफ्रेश रेटके साथ होगी। इसके अलावा 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन स्क्रीन मिलेगी। डिस्प्ले के साथ ग्लव्स टच सपोर्ट भी है जिससे स्क्रीन पर आसानी से ग्लॉव्स पहनकर भी हाथ चल सकता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन में IP65 रेटिंग दी गई है।

---विज्ञापन---

ओप्पो के13एक्स 5जी के कैमरा और बैटरी की अगर बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और दूसरा कैमरा 2MP है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 45W SUPERVOOC फ्लैशचार्ज का सपोर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ें- Vivo X Fold 5: सबसे पतला फोल्डेबल फोन लॉन्च; जानें कीमत, उपलब्धता और फीचर्स

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2025 03:12 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola