OPPO K13x 5G: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में इस समय कई ऑप्शन उपलव्ध हैं। लेकिन बहुत कम फ़ोन ही वैल्यू फॉर वैल्यू फॉर मनी साबित होते हैं। एक ऐसा ही फोन बाजार में आया है। जी हां हम बात कर रहे हैं OPPO K13x स्मार्टफोन के बारे में…इस फोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है और 3 वेरिएंट में आपको मिलेगा। इस फोन की सबसे खास बात ये है कि पानी और धूल से तो यह बचेगा ही साथ ही जमीन पर गिरने या टकराने से भी यह सेफ रहेगा क्योंकि यह फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड स्ट्रांग बॉडी से लैस है। तो क्या यह सच में एक दमदार और वैल्यू फॉर मनी फोन है ? आइये जानते हैं…
OPPO K13x 5G: कीमत और वेरिएंट
- 4GB RAM + 128GB Storage: 11,999 रुपये
- 6GB RAM + 128GB Storage: 12,999 रुपये
- 8GB RAM + 128GB Storage: 14,999 रुपये
OPPO K13x 5G: डिजाइन और डिस्प्ले
इस फोन का डिजाइन स्लिम और प्रीमियम भी हैं। यह काफी महंगे फ़ोन वाला फील कराता है। इसके रियर में LED फ़्लैश के साथ ड्यूल AI कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक मजबूत फोन है। ओप्पो ने इसे 360° Damage-Proof Armour बॉडी पर तैयार किया है। इतना ही नहीं इस फोन को बनाने में हाई-स्ट्रेंथ AM04 aluminium alloy इनर फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है। यह एक सॉलिड फ़ोन है। लम्बे समय तक यह आपका साथ देने वाला है।
नए OPPO K13x 5G में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश वाला अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया है जो काफी अच्छा है और तेज धूप में भी आप इसे आसानी से रीड कर सकते हैं। इस फोन पर फोटो, वीडियो और गेम्स खेलने में आपको काफी मजा आएगा। खास बात ये है कि फोन की स्क्रीन Splash और Glove Touch तकनीक वाली है। अगर आपके साथ गीले हैं तब भी आप इस फोन को आसानी से यूज़ कर सकते हैं। ये फीचर काफी पसंद आया।
OPPO K13x 5G: कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी और वीडियो के इस फोन में LED फ़्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें एक लेंस 50MP (f/1.8 अपर्चर) का है और साथ में 2MP का Depth सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन से आप काफी अच्छे वीडियो शूट कर सकते हैं, कम रोशिनी में भी आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। फोटोग्राफी का अगर आप शौक रखते हैं तो भी यह फोन आपको निराश होने का मौका नहीं देगा।
OPPO K13x 5G: परफॉर्मेंस
नया OPPO K13x 5G,एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड है जो ColorOS 15 पर काम करता है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। यह फोन 8GB के साथ आता है। खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन में AI Features के साथ ही Google Gemini भी मिलेगा। पावर के लिए इस फोन में 6,000 का बैटरी पैक दिया है। इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। फुल चार्ज पर यह फोन एक दिन आराम से निकाल देता है।
OPPO K13x 5G: नतीजा
नया OPPO K13x 5G एक सॉलिड और मजबूत स्मार्टफोन है। इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है। आ[ बिंदास इसे यूज़ कर सकते हैं। डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा सेटअप अच्छा है। यह फोन शुरूआती टेस्टिंग में ना हीट हुआ ना ही यह स्लो हुआ। इस्तेमाल के दौरान यह स्मूथ ही रहा है। यह एक अच्छा फोन है जिसके बारे में आप विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Infinix का सबसे सस्ता AI स्मार्टफोन, गेमिंग के लिए है खास, जानिए कैसी है परफॉरमेंस
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
22 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines