हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कूलिंग सिस्टम के साथ 11 अगस्त को लॉन्च होगी Oppo K13 Turbo सीरीज, कीमत हुई लीक!

Oppo की तरफ से भारत में दो नये स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं।इन दोनों फोन को लॉन्च करने रही है। 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी और ये एडवांस्ड कूलिंग फीचर से भी ली हैं

विज्ञापन

Oppo K13 Turbo Series: प्रीमियम मिड रेंज सेगमेंट में इस समय कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। ग्राहकों के पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। अब इसी सेगमेंट में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस महीने की 11 तारीख (11 अगस्त) को ओप्पो अपनी नई  Oppo K13 Turbo गेमिंग-सेंट्रिक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी। इन-बिल्ट फैन (Rapid Cooling Engine) की वजह से यह सीरीज खूब चर्चा में है। oppo की K13 Turbo Series में K13 Turbo फोन के अंदर ही फैक्ट्री-फिटेड फैन मिलता है। इस्तेमाल के दौरान यह फोन हीट नहीं करता।  और क्या कुछ खास इस सीरीज में आपको देखने को मिलेगा? आइये जानते हैं…

प्रोसेसर, डिस्प्ले और डिजाइन

नए Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलेगा जबकि K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है मिलने की उम्मीद है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.80 1.5K इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद करते है। डिजाइन के मामले में ये यूथ के साथ फैमिली क्लस को टारगेट करेंगे।

विज्ञापन

कैमरा सेटअप

फोटो और वीडियो के लिए Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वहीं इन फोन्स के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। ये दोनों फ़ोन खराब रोशिनी (Low Light) में भी बेहतर फोटो ले सकते हैं। 4K वीडियो तक आप शूट कर सकते हैं।

विज्ञापन

बैटरी

नए Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। Oppo के मुताबिक इन दोनों फोन में कूलिंग सिस्टम मिलता दिया गया है जिससे मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में हीट में 20% तक की कमी होगी। सिक्योरिटी के लिए इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo K13 Turbo Series की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए ये हैं सबसे किफायती टेबलेट, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola