OPPO K11x: चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो अपनी रेनो 10 सीरीज के प्रीमियम फोन को पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने खुलासा किया है कि रेनो 10 सीरीज के स्मार्टफोन चीन में 24 मई को लॉन्च होंगे। इन सब के बीच खबर है कि ब्रांड मार्केट में अपना एक प्रीमियम मिड रेंज डिवाइस पर भी काम कर रहा है। इसका नाम OPPO K11x है, जो ओप्पो K10x का सक्सेसर होगा।
जाने माने टिप्सटर Evan Blass ने हाल ही में एक ट्वीट के माध्यम से डिवाइस के डिजाइन को साझा किया है। ब्लास द्वारा साझा की गई तस्वीर के अनुसार, K11x एक फ्लैट बैक और साइड्स को स्पोर्ट करेगा, जिसमें बैक हाउसिंग तीन कैमरा लेंस होंगे। इसके अलावा फोन के किनारे में एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
दो कलर ऑप्शन में होगा उपलब्ध
टिप्सटर द्वारा शेयर किए गए तस्वीर के मुताबिक डिवाइस दो कलर ऑप्शन- ब्लू और ग्रीन ऑप्शन में दस्तक देगा। जैसा कि ऊपर बताया ओप्पो K11x को K10x के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि इसके स्पेसिफिकेशन K10x से मिलते-जुलते होंगे।
OPPO K10x स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो K10x में 6.59 इंच का IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और DCI-P3 कलर गैमट प्रदान करता है।
हुड के तहत, K10x स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट द्वारा संचालित है। यह 8 जीबी या 12 जीबी एलपीडीडीआर 4एक्स रैम और 128 जीबी या 256 जीबी यूएफएस 2.2 स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। डिवाइस को पावर देने के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 67W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ेंः Realme Narzo N53 की स्पेशल सेल आज, 2 घंटे बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, जानें ऑफर
कैमरे के मोर्चे पर इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो K10x में डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ, सटीक नेविगेशन के लिए GPS, USB-C पोर्ट 3.5mm ऑडियो जैक सहित कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
फिलहाल, ओप्पो ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO K11x के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके स्पेसिफिकेशन सहित अन्य जानकारी सामने आ सकती है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines