Oppo K11x Launch Date Price in India: ओप्पो K10x के उत्तराधिकारी में ओप्पो के11एक्स को लॉन्च कर दिया गया है। चीनी फोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपना ये नया स्मार्टफोन चीन में पेश किया है। ओप्पो के11एक्स एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है।
ये भी पढ़ेंः Apple iPhone 16 Pro Max में मिलेगी आईफोन 15 से बड़ी स्क्रीन, जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप!
चीन के बाद बहुत जल्द ओप्पो के11एक्स फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। ऐसे में ओप्पो के11एक्स के चीनी वेरिएंट के जरिए जानते हैं कि भारत में फोन किन-किन विशेषताओं के साथ आ सकता है। आइए ओप्पो के11एक्स के बारे में जानते हैं।
Oppo K11x की कीमत
ओप्पो के11x के 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,499 (करीब 17,500 रुपये) है। जबकि, इसके 8GB + 256GB की कीमत CNY 1,699 (लगभग 20,200 रुपये) और 12GB + 256GB की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,000 रुपये) है। फिलहाल, फोन चीन में लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि 26 मई 2023 को इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।
Oppo K11x के स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो के11एक्स में 6.72-इंच का फुल-एचडी + एलसीडी डिस्प्ले है, जो 2400×1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 680nits ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। ये फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 SoC से लैस है जिसमें 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। ओप्पो के11एक्स Android 13-आधारित ColorOS 3 पर चलता है।
ये भी पढ़ेंः Airtel का ये प्लान है बेस्ट! मुफ्त में पाएं OTT Benefits और भी बहुत कुछ, जानिए
कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5जी, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल-बैंड जीपीएस, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ये फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट के साथ आता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
4 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
21 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
22 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines