Oppo Find X8 Series Launch Price: दिग्गज फोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने फाइंड एक्स8 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। चीनी बाजार में ओप्पो फाइंड X8s और फाइंड X8s प्लस की एंट्री हो चुकी है। दोनों स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। जबकि, इस सीरीज के तहत ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा (Oppo Find X8 Ultra) भी आने के लिए तैयार है। बात करें फाइंड X8s और फाइंड X8s प्लस की तो दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक के एडवांस डाइमेंशन 9400+ चिपसेट से चलेंगे और प्रभावशाली हार्डवेयर से लैस हैं। आइए ओप्पो फाइंड X8s और फाइंड X8s+ की कीमत और खासियत जानते हैं।
Oppo Find X8 Series Launch Date in India
ओप्पो ने फाइंड एक्स8 सीरीज में एक्स8एस और एक्स8एस प्लस फोन को शामिल कर दिया गया है। जबकि, फाइंड एक्स8 अल्ट्रा भी शामिल होने के लिए तैयार है। सबसे पहले अगर खासियत की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रेटेड AMOLED डिस्प्ले, एडवांस्ड फीचर्स कैमरा आदि के साथ होंगे। चीनी मार्केट में पेश हुए चुके एक्स8एस और एक्स8एस प्लस फोन, भारत में लॉन्च होंगे या नहीं? अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
Oppo Find X8s and Find X8s+ Price & Availability
उपलब्धता और कीमत की बात करें तो एक्स8एस और एक्स8एस की कीमत समान है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 4,199 CNY यानी 49,400 रुपये के करीब है। जबकि, टॉप वेरिएंट- 16GB रैम + 1TB स्टोरेज की कीमत CNY 5,499 यानी करीब 64,700 रुपये है। X8s के होशिनो ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट, आइलैंड ब्लू और चेरी ब्लॉसम पिंक जैसे कलर ऑप्शन्स हैं। जबकि, X8s+ के तीन कलर ऑप्शन्स- होशिनो ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट और एक आकर्षक नया हाइसिंथ पर्पल शेड है।
Oppo Find X8s and Find X8s+ Specs
ओप्पो फाइंड एक्स8एस में 6.3 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ है। जबकि, फाइंड एक्स8एस प्लस में 6.59 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ है। दोनों फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलते हैं। दोनों फोन धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हैं।
बैटरी की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। दोनों फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। Find X8s में 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है जो f/2.8 अपर्चर और 85mm इक्विवेलेंट के साथ है। जबकि X8s+ में 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है।
ये भी पढ़ें- Realme Narzo 80 Pro और 80x की पहली बिक्री जल्द होगी शुरू, जानें कीमत और खासियत
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
16 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
19 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
20 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
22 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines