OPPO Find N3 Flip Price On Flipkart: फ्लिपकार्ट पर अभी बिग सेविंग डेज सेल चल रही है जहां ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप पर कंपनी जबरदस्त डील दे रही है। इस फ्लिप फोन को खरीदने का ये सबसे अच्छा मौका है। इससे पिछली सेल में भी कंपनी ने इसी फोन पर कीमत में कटौती और शानदार ऑफर पेश किया था जिसके बाद हैंडसेट की कीमत 50,000 रुपये से कम हो गई थी। हालांकि, अगर आप उस वक्त मौका चूक गए थे, तो अभी आप डिवाइस पर भारी छूट ले सकते हैं। मौजूदा बैंक और एक्सचेंज ऑफर के कारण फ्लिपकार्ट पर फोल्डेबल फोन की कीमत 61,000 रुपये से कम हो गई है। आइए जानें इस डील के बारे में…
OPPO Find N3 Flip की भारत में कीमत
फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 94,999 रुपये में लिस्टेड है। यह सिंगल स्टोरेज वेरिएंट 12GB + 256GB में आता है और इसमें दो कलर स्लीक ब्लैक और क्रीम गोल्ड ऑप्शन मिलता है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो, आप चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 17,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। एक्सचेंज की बात करें तो खरीदार चुनिंदा मॉडल्स के एक्सचेंज के जरिए से 17,000 रुपये तक एक्स्ट्रा बचा सकते हैं। ये दोनों ऑफर मिलकर आपको स्मार्टफोन पर 34,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल सकती है। ऑफर के अलावा आइए जानें फाइंड एन3 फ्लिप के स्पेसिफिकेशन…
ये भी पढ़ें : दनादन चलाएं AC फिर भी कम आएगा Electricity Bill, बस फॉलो करें 3 टिप्स
OPPO Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशंस
OPPO Find N3 Flip में 6.8-इंच FHD AMOLED LTPO 120Hz प्राइमरी स्क्रीन मिलती है जिसमें 1,600nits पीक ब्राइटनेस है और 3.26-इंच AMOLED 60Hz SD कवर स्क्रीन मिलती है जिसमें 900nits पीक ब्राइटनेस है। स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट का यूज किया गया है। यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 13 के साथ ColorOS 13.2 पर चलता है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोन में 44W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ 4,300mAh की बैटरी है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस 50MP प्राइमरी + 48MP अल्ट्रावाइड + 32MP टेलीफोटो रियर और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए, डिवाइस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, अलर्ट स्लाइडर और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines