Oppo Find N3 Flip Foldable Phone: ओप्पो ने हाल ही में अपने Oppo Find N3 Flip फोन को पेश किया था जो एक फोल्डेबल फोन है। यह स्मार्टफोन कल यानी 22 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है। कंपनी ने घोषणा की है कि पहली सेल में यह मुड़ने वाला फोन भारी छूट के साथ उपलब्ध होगा। ओप्पो का यह धांसू स्मार्टफोन चमचाती कलर और दमदार फीचर्स के साथ आता है।
Oppo Find N3 Flip: कीमत और ऑफर
कंपनी ने ओप्पो फाइंड एन 3 फ्लिप को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत 94,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 22 अक्टूबर, शाम 6 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस पर 12 हजार रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। इसे क्रीम गोल्ड, मिस्टी पिंक, स्लीक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
बात करें ऑफर की तो आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड्स, बजाज फिनसर्व, टीवीएस क्रेडिट, कोटक बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और वन कार्ड समेत कई बैंकों के कार्ड पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं डिवाइस पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा अगर आप अगर आप पहले से ही ओप्पो के ग्राहक हैं तो आप 8,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का भी लाभ ले सकेंगे। सबसे खास बात ये है कि कंपनी ने घोषणा की है कि फोन खरीदने वाले ग्राहकों को पोर्टेबल पीयू फोन केस और एक साल का स्क्रीन प्रोटेक्शन फ्री मिलेगा।
Oppo Find N3 Flip: स्पेसिफिकेशन
ओप्पो का यह लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.8 इंच का मेन डिस्प्ले है, जबकि इसमें 3.26 इंच की वर्टिकल कवर स्क्रीन है जो 40 से अधिक थर्ड-पार्टी ऐप्स को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिहाज इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
कैमरे के मोर्चे पर ओप्पो के इस फोल्डेबल डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सामने की तरफ ओप्पो फाइंड एन 3 फ्लिप में 32 मेगापिक्सल कैमरा है।
यह भी पढ़ेंः Airtel, Jio नहीं बल्कि Vi के प्रीपेड प्लान हो सकते हैं बेस्ट, मिलेगी सारी सुविधाएं
फोन को 4,300mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, जो 44W Super Vooc फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 56 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। जबकि, महज 15 मिनट की चार्जिंग में चार घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है।
हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines