Oppo Find N3 Flip Price Leak: चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन ओप्पो फाइंड एन 3 फ्लिप को 12 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। हालांकि, ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन लीक के जरिए इस अपकमिंग फोन की कीमत सामने आ गए हैं।
Oppo Find N3 Flip की कीमत लीक
जाने-माने टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ओप्पो फाइंड एन 3 फ्लिप की कीमत की जानकारी शेयर की है। टिप्सटर के मुताबिक, ओप्पो फाइंड एन 3 फ्लिप के 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 94,999 रुपये होगी। हालांकि, टिपस्टर का कहना है कि आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की डील में डिवाइस 89,622 रुपये में उपलब्ध होगा।
पिछले साल लॉन्च हुआ था Oppo Find N2 Flip
ओप्पो ने पिछले Find N2 Flip को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था और इसकी कीमत 89,999 रुपये था। ऐसे में कहा जा रहा है कि कंपनी अपने पुराने मॉडल के मुकाबले नवीनतम अपकमिंग फोन की कीमत में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।
यह भी पढ़ेंः ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो इस व्यक्ति की तरह भुगतना पड़ेगा नुकसान
स्पेसिफिकेशन्स
टिप्सटर अभिषेक यादव ने ओप्पो फाइंड एन 3 के स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी है। उसके अनुसार ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन में 6.8-इंच E6 AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। इसमें कवर डिस्प्ले के रूप में 3.26-इंच का AMOLED पैनल है। हुड के तहत, डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 SoC से लैस है।
कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में फाइंड एन 3 फ्लिप में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जबकि सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर होगा। इस डिवाइस को पावर देने के लिए 4,300mAh का बैटरी पैक से लैस होगा, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines