Online Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो इस व्यक्ति की तरह भुगतना पड़ेगा नुकसान

Online Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग करने पहले सावधान रहने की जरूरत है। एक व्यक्ति को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया।

Online Shopping Fraud

Online Shopping Fraud: ऑनलाइन स्कैम की घटना आए दिन सामने आ रहे हैं। कई लोग इसके शिकार हो चुके हैं और उन्हें लाखों रुपये गंवाने पड़े हैं। फेस्टिवल सीजन को लेकर ऑनलाइन ई कॉमर्स साइट्स पर सेल भी चल रही है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन्स सहित कपड़ों पर बंपर ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी का फायदा उठाते हुए कुछ ठग्स भी एक्टिव हो गए हैं और फेक साइट बनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। एक नया मामला कर्नाटक के मंगलौर से आया है। जहां एक व्यक्ति को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलौर के एक व्यक्ति ने फेसबुक पेज ‘विला एस्मेराल्डा’ पर एक विज्ञापन के लालच में आकर 899 रुपये में दो कार्गो पैंट बेचने का ऑर्डर दिया। व्यक्ति ने 4 अक्टूबर को पेज पर एक ऑर्डर दिया जो shopwell.myshopline.com पर रीडायरेक्ट हो गया।

कपड़े से आ रहे थे दुर्गंध

इसके बाद व्यक्ति को अपना ऑर्डर 10 अक्टूबर को मिला। उसे यह देखकर बहुत निराशा हुई कि उसे दो जींस मिलीं – एक छोटी और दूसरी नियमित लंबाई की। प्रोडक्ट उसके द्वारा ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट्स से बहुत अलग थे। इसके अलावा उन्हें जो कपड़े मिले, उनसे दुर्गंध आ रही थी। ग्राहक ने शिकायत करने या प्रोडक्ट वापस करने की कोशिश की, लेकिन वेबसाइट पर ऐसा कोई विकल्प नहीं था। अंततः उसे 900 रुपये का नुकसान हुआ।

ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करने की तैयारी में है तो सतर्क हो जाइए। ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले एक बार उस वेबसाइट के बारे में पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें है। साथ ही सोशल मीडिया पर आने ऐड पर क्लिक न करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ