OPPO Find N2 Flip पर 36,250 रुपये तक की छूट! जल्दी करें कहीं हाथ से निकल जाए डील!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

OPPO Find N2 Flip Price & Discounts: हाल ही में ओप्पो का फाइंड एन2 फ्लिप नामक फोन भारत में लॉन्च हुआ है। अपने स्टाइलिश लुक और शानदार डिजाइन के कारण ओप्पो का ये फोल्डेब्ल फोन सुर्खियों में है। हालांकि, कीमत ज्यादा होने के कारण कई लोगों के बजट से ये फोन बाहर है। जबकि, ऑफर्स का फायदा उठाकर फोन को अपने बजट में लाया जा सकता है।
जी हां, ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप पर अलग-अलग ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे इसकी कीमत में भारी कटौती हो सकती है। ऑफर्स के जरिए फोन की कीमत पर 36,250 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप की फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहा है। यहां पर फोन को 99,999 रुपये की जगह 89,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस तरह से फोन की कीमत पर सीधा 10 हजार रुपये का फायदा मिल रहा है। जबकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स से इसकी कीमत और कम हो सकती है।
ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप को फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए अगर बैंक ऑफर अप्लाई करेंगे तो छूट का फायदा मिल सकता है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 10% इंस्टेंट छूट मिल रही हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर ₹5000 की छूट मिल रही है।
आप पुराने ओप्पो स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी भारी छूट का फायदा पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप को 31,250 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। जबकि, चुनिंदा फोन को एक्सचेंज करने पर 5000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट मिलता सकता है। इस तरह 36,250 रुपये की छूट का फायदा मिल सकता है।
हालांकि, इतने रुपये की छूट पाने के लिए चेंज किया जा रहा फोन अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल में आने वाला होना चाहिए। इसके बाद ही आपको ऑफर का लाभ हो सकेगा। एक्सचेंज डिस्काउंट का पूरा लाभ मिलने पर ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप 53,749 रुपये का पड़ सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: